एक्सप्लोरर

भारी बारिश से बेहाल हुई मायानगरी मुंबई, तकरीबन 90 ट्रेनें रद्द

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए. हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया.

मुंबई: मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यहां बारिश की वजह से 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा. जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए. हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया.

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऐहतियाती कदम के तौर पर उनके घरों के पास एबुलेंस खड़ी कर रखी थी.’’ इस मौसम में एक दिन में हुई यह सर्वाधिक बारिश है जिसके कारण कई सड़कों और गलियों में पानी भर गया. लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा. बारिश और कम दृश्यता के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते रहे, सड़कों पर बने गड्ढों से समस्या और भी जटिल हो गई है.

कई स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी और कई लोग दफ्तर नहीं गए. पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ रेलवे पटरियां पानी में डूब गई जिन पर रेल यातायात रोक दिया गया है. हालांकि, अन्य पटरियों पर सीमित गति से रेलगाड़ियां चलती रहीं. कुर्ला, सायन और दादर में बहुत अधिक जलभराव हुआ है.

अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे में रेलगाड़ियां चल रही हैं और कोई भी सेवा रद्द नहीं की गई है. बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि बसें देरी से चल रही हैं लेकिन कोई भी सेवा रद्द या निलंबित नहीं की गई है. मौसम विभाग ने मुंबई में कल तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया, इस मौसम में 24 घंटे में हुई यह सर्वाधिक बारिश है. उन्होंने बताया कि इसी दौरान उपनगर सांताक्रूज में 122 मिमी बारिश हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget