एक्सप्लोरर

Modi Government 9 Years: आपको क्या लगता है मोदी सरकार में जातिगत भेदभाव बढ़ा? सर्वे में मिला ये जवाब

9 Years Of Modi Government: 26 मई 2023 को मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए. इस मौके पर एबीपी के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. जिसमें जनता का मन टटोलने की कोशिश की गई है.

9 Years Of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में आए 9 साल हो चुके हैं. आज ही की तारीख यानि 26 मई 2014 में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी. मगर, इन 9 सालों में मोदी सरकार पर कई आरोप भी लगे हैं. सरकार पर लगे इन आरोपों पर संसद में कई बार तीखी बहस भी देखने को मिली है.   

देश की सत्ता में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एबीपी के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए हैं. देश भर में हुए सर्वे में 2 हजार 118 लोगों की राय शामिल है. सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या मोदी सरकार में जातिगत भेदभाव बढ़ा है?

47 फीसदी ने माना देश में बढ़ा जातिगत भेदभाव

जातिगत भेदभाव के सवाल को लेकर लोगों ने खुलकर जवाब दिए. 47 फीसदी लोगों का मानना है कि देश में जातिगत भेदभाव बहुत ज्यादा बढ़ा है. 19 फीसदी लोगों का मानना है कि देश में जातिगत भेदभाव कुछ हद तक बढ़ा है. वहीं, 29 फीसदी लोगों का मानना है कि देश में जातिगत भेदभाव बिल्कुल नहीं बढ़ा और 5 फीसदी लोगों ने माना कि देश में जातिगत भेदभाव बढ़ा है इसपर वो कुछ कह नहीं सकते. 

कांग्रेस ने दागे 9 सवाल

मोदी सरकार के जश्न मनाने के बीच कांग्रेस ने सरकार के कई सवाल पूछे हैं. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा देने का आरोप लगाया है. पार्टी की तरफ से एक बयान में कहा गया है, "सामाजिक सद्भाव ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है."

कांग्रेस बयान जारी करते हुए ट्वीट किया, जिसमें पीएम मोदी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं? कांग्रेस ने कहा, "सामाजिक न्याय ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं?"

ये भी पढ़ें: New Parliament Video: अंदर से कैसा दिखता है नया संसद भवन? आया पहला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget