एक्सप्लोरर

हर एशो-आराम छोड़ कर दीक्षा लेंगे 65 लोग, 17 लोगों की उम्र 20 साल से भी कम

क्या कोई अपने आलीशान जीवन को छोड़ कर जैन साधु-साध्वी बनना चाहेगा? जवाब है हां. कुछ लोग अपनी लाखों करोड़ों की संपत्ति छोड़ देते हैं, हर ऐशो आराम छोड़ देते हैं और जैन मुनियों के बताए रास्ते पर चल देते हैं.

जैन मुनियों और जैन साध्वियों का जीवन कैसा होता है? कभी देखा है आपने? ये लोग केवल उबला पानी पीते हैं, नंगे पैर रहते हैं, लाइट, पंखा, एसी और मोबाइल आदि का इस्तेमाल नहीं करते हैं. यही नहीं इन्हें हर छह महीने में सिर के बाल हटाने होते हैं और सफेद पोशाक पहननी होती है. ये लोग खुद खाना नहीं पकाते, बल्कि घरों में जाकर मांगते हैं और वही ग्रहण करते हैं.

अब सोचिए कि क्या कोई अपने आलीशान जीवन को छोड़ कर जैन साधु-साध्वी बनना चाहेगा? जवाब है हां. कुछ लोग अपनी लाखों करोड़ों की संपत्ति छोड़ देते हैं, हर ऐशो आराम छोड़ देते हैं और जैन मुनियों के बताए रास्ते पर चल देते हैं.

एक फरवरी 2020 को भी ऐसा ही होगा जब 65 लोग गुजरात के सूरत में दीक्षा लेंगे और हर आराम को छोड़ देंगे. इनमें से आठ लोग अहमदाबाद के रहने वाले हैं. 2014 में 44 लोगों ने एक साथ दीक्षा ली थी. खास बात ये है कि दीक्षा लेने वाले 65 लोगों में से 17 की उम्र 20 साल से भी कम है.

एपल ने भारत में पेश किए लाखों की कीमत वाले ये खास कंप्यूटर, जानें फीचर्स

इस कार्यक्रम का नाम रत्नात्रेय समर्पणोत्सव है. इन 65 लोगों में अधिकतर इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट और काफी अमीर परिवारों के लोग हैं. 84 साल की महिला कांताबेन भी दीक्षा लेंगी और 11 साल की जिनन्या भी सब कुछ छोड़ देंगी.

40 साल की वैशाली अपने पति योगेश और 17 साल की बेटी के साथ दीक्षा लेंगी. उन्होंने कहा कि साल 2015 में उन्होंने मार्दव गुणा श्रीजी महाराज साहेब को सुना था तब असली खुशी के बारे में पता चला.

ट्रेन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने उठाया ये बहुत बड़ा कदम

उन्होंने अपनी बेटी को 13 साल की उम्र में गुरुजी के यहां रहने के लिए भेजा था. बेटी को यहां अच्छा लगा और फिर परिवार के लोगों ने दीक्षा लेने का फैसला किया. इन लोगों के अलावा रूपा शाह अपने 12 साल के बेटे और 11 साल की बेटी के साथ दीक्षा लेंगी.

आपको बता दें कि जो युवा दीक्षा लेने की इच्छा जताते हैं तो उन्हें गुरूजी से इजाजत लेनी होती है और उनके साथ कुछ वक्त गुजारना होता है. गुरू इसके बाद ये तय करते हैं कि उन्हें दीक्षा दी जानी चाहिए ये नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget