एक्सप्लोरर

5 साल में विदेश में पढ़ रहे 633 भारतीय छात्रों की मौत, लिस्ट में कनाडा सबसे ऊपर; देखें आंकड़े

Student in Foreign Countries: भारत सरकार ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं. इस आंकड़ों में बताया गया है कि बीते पांच वर्षों में विदेशों में पढ़ाई के दौरान 633 भारतीय छात्रों की मौत हुई है. 

633 Indian Student Died In Foriegn: विदेशों में लाखों की संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, लेकिन विदेशों में सैकड़ों भारतीय छात्रों ने अपनी जान गंवाई. भारत सरकार ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं. इस आंकड़ों में बताया गया है कि बीते पांच वर्षों में विदेशों में पढ़ाई के दौरान 633 भारतीय छात्रों की मौत हुई है. 

विदेशों में मरने वाले छात्रों की ये काफी बड़ी संख्या है और इसके पीछे कई कारण हैं. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बीते शुक्रवार (26 जुलाई) को लोकसभा में बताया कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा का नाम है, जहां पर 172 मामले दर्ज किए गए हैं.

हिंसक हमलों में कनाडा में हुई सबसे ज्यादा मौतें

इन आंकड़ों की माने तो बीते पांच सालों में विदेश में रहने वाले 19 भारतीय छात्रों की हिंसक हमलों के कारण मौत हुई. इनमें भी सबसे ऊपर कनाडा का नाम है, जहां पर 9 हिंसक मौतें हुई. दूसरे नंबर पर अमेरिका है. यहां 6 मौतें हुई. विश्लेषण से ये भी पता चला कि कई अन्य देशों के छात्रों की भी जानें गईं हैं. जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका के 108 छात्र, यूनाइटेड किंगडम के 58, ऑस्ट्रेलिया के 57 और रूस के 37 छात्र शामिल है.

इन देशों से भी सामने आए आंकड़े

वहीं यूक्रेन में 18 भारतीय छात्रों की जानें गई, जर्मनी और जॉर्जिया में 24, किर्गिस्तान और साइप्रस में 12-12 मौतें शामिल हैं. इसमें चीन का भी नाम शामिल है, जहां 8 मामले सामने आए.

भारतीय मिशनों की सक्रिय भूमिका पर दिया जोर 

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का कहना है भारतीय छात्रों को सुरक्षा प्रदान करना भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. उन्होंने आश्वासन दिया, साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों में नामांकित छात्रों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने में भारतीय मिशनों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया.

कई छात्रों को किया गया निर्वासित

इसी मामलों में विदेश राज्य मंत्री ने छात्र निर्वासन के बारे में चिंताओं को भी संबोधित किया और ये बताया कि पिछले तीन वर्षों में 48 भारतीय छात्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित किया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि  अमेरिकी अधिकारी आधिकारिक तौर पर इन निर्वासन के कारणों के बारे में नहीं बताते हैं, हालांकि उन्होंने अनधिकृत रोजगार, कक्षाओं से वापसी और व्यावहारिक प्रशिक्षण रोजगार से संबंधित उल्लंघन जैसे संभावित कारकों का हवाला दिया. उन्होंने ये भी कहा कि इन चिंताजनक आंकड़ों ने विदेशों में अध्ययन कर रहे भारतीय छात्रों के लिए सुरक्षा उपायों और सहायता को लेकर तत्काल चर्चा होने जैसी स्थिति पैदा कर दी है. 

यह भी पढ़ें- CM Council Meeting: दिल्ली में इकट्ठे हुए बीजेपी के सारे मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने बताया- अब आगे क्या करना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग और गतिविधियों की जांच की भी मांग
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए SC में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग की जांच की भी मांग
Falta Election Result: पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget