एक्सप्लोरर

अब इस राज्य में कांग्रेस को लगा झटका, 6 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को सौंपा इस्तीफा

मणिपुर में कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लिया. इसके बाद 6 विधायकों ने विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

नई दिल्ली: मणिपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यहां पार्टी के 6 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले एन बीरेन सिंह सरकार के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट देने के दौरान कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लिया था. मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 24 विधायक हैं. वहीं तीन विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की संख्या 53 है.

बीरेन सिंह सरकार ने 28 वोट से हासिल किया विश्वास मत

इससे पहले एन बीरेन सिंह सरकार ने राज्य विधानसभा में 16 के मुकाबले 28 वोट से विश्वास मत हासिल किया. सिंह के विश्वास प्रस्ताव को विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद मत-विभाजन के लिए रखा गया जिसमें बीजेपी की सरकार सफल रही. सोमवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था.

विश्वास मत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमने ध्वनि मत से विश्वास मत जीता है. अध्यक्ष ने जो कुछ भी किया वह नियमानुसार है. विपक्षी विधायक कम संख्या में थे.

मणिपुर में कानून का शासन नहीं है- ओकाराम इबोबी

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओकाराम इबोबी सिंह ने कहा कि मणिपुर में कानून का शासन नहीं है. हम मत विभाजन की मांग कर रहे थे. वे (भाजपा) इसे पसंद नहीं करते हैं. सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर, बहुत से लोग इस सरकार को पसंद नहीं करते हैं.

कांग्रेस के 8 विधायकों ने किया था व्हिप का उल्लंघन

बता दें कि कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लिया था. मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 24 विधायक हैं. तीन विधायकों के इस्तीफे और दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब सदन में सदस्यों की संख्या 53 है.

यह भी पढ़ें-

वंदे भारत अभियान: विदेशों से भारत वापस लाए गए दस लाख से ज्यादा लोग

एडिशनल डीसीपी ने बताया- हरभजन नाम के शख्स ने दी थी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget