एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ छेड़खानी केस: कठघरे में पुलिस, अपहरण की कोशिश की शिकायत के बाद भी नहीं लगाई धारा

चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर राजनीति गर्म है. एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या आरोपी हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा नहीं होता तो क्या ऐसे ही छूट जाता ? इस मामले को लेकर

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में छेड़खानी की घटना को लेकर लगातार पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं, पुलिस पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को बचाने का आरोप लग रहा है इस बीच पूरी घटना को लेकर नया खुलासा हुआ है.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता वर्णिका कुंडु ने पुलिस में अपनी शिकायत में लड़कों पर अपहरण की कोशिश का आरोप भी लगाया था, लेकिन पुलिस ने वर्णिका की इस शिकायत को एफआईआर का हिस्सा नहीं बनाया, जिसकी वजह से हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के बेटे विकास बराला को थाने से ही जमानत मिल गई.

चंडीगढ़ छेड़खानी मामला: राहुल समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं का BJP पर तीखा हमला

वहीं, एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के जिन रास्तों पर वर्णिका कुंडु का पीछा किया गया उन रास्तों पर लगे नौ सीसीटीवी कैमरों में से छह कैमरों की फुटेज गायब है. इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि सीसीटीवी में कैद तस्वीरें किसने गायब की हैं?

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग अब उनकी पार्टी से ही उठने लगी है. कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने मांग की है कि बेटे पर संगीन आरोप लगने के बाद अब सुभाष बराला को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

जेल से कैसे छूटा आरोपी?

चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक और बड़ा सवाल ये भी है कि क्या आरोपी बीजेपी नेता के अध्यक्ष का बेटा नहीं होता तो क्या ऐसे ही छूट जाता ? इस मामलो को लेकर राजनीति गर्म है. इस बीच पीड़ित वर्णिका बीती रात एबीपी न्यूज के साथ चंडीगढ़ में खुद उस जगह पर पहुंचीं जहां उनका पीछा किया गया था.

चंडीगढ़ छेड़खानी केस: कठघरे में पुलिस, अपहरण की कोशिश की शिकायत के बाद भी नहीं लगाई धारा

हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे ने की छेड़छाड़ की कोशिशः पीड़िता ने ABP NEWS पर सुनाई आपबीती

लड़कों के रात में निकलने पर क्यों नहीं लगनी चाहिए पाबंदी- पीड़िता

हरियाणा में वरिष्ठ  आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू ने बताया है कि उसकी कार का एसयूवी कार सवार दो लोगों ने पीछा किया. लड़की की कार को कई बार रोकने की कोशिश हुई. अगर पुलिस नहीं आती तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था. उस समय उसे नहीं पता था कि युवक रसूखदार है. लड़कों को रात में निकलने पर पाबंदी नहीं है तो सिर्फ लड़की होने की वजह से उसे रात में अकेले निकलने पर पाबंदी क्यों लगाई जानी चाहिए ?

चंडीगढ़: पीड़ित लड़की ने फेसबुक पर लिखी आपबीती, कहा- मेरे साथ हो सकता था रेप और मर्डर

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा में एक IAS की बटी ने बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. लड़की का आरोप है कि विकास बराला और उसका दोस्त आशीष कुमार एक पेट्रोल पंप से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे और कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की. लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ़्तार कर लिया. इसके बाद पीड़िता ने फेसबुक पर लिखा, ‘खुशकिस्मत हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली.’

एबीपी न्यूज ने चंडीगढ़ छेड़खानी केस में बहादुर बेटी के साथ घटनास्थल से की पूरी पड़ताल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
CJP Protest: दिल्ली में तैनात 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में तैनात 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget