एक्सप्लोरर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में आज टूट सकता है 119 साल का रिकॉर्ड

घने कोहरे और ठंड के सितम से लोग परेशान हैं. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से 500 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई है. ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है.

नई दिल्ली: पिछले 119 साल में सोमवार को दिल्ली में दिसंबर का सबसे सर्द दिन रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 119 साल में दिसंबर के महीने में आज दिल्ली में सर्द दिन रहने का अनुमान है, क्योंकि दोपहर ढाई बजे सफदरजंग में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’

उत्तर भारत में सर्दी के सितम से लोग परेशान हैं. रेल और हवाई यातायात सेवा पर काफी असर पड़ा है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कई शहरों में काफी कम हो गई है. इस वजह से आज 500 फ्लाइट्स में देरी हुई. रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 30 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं. ट्रेनें दो से साढ़े सात घंटे के बीच की देरी से चल रही हैं. दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में भी आज साढ़े सात घंटे की देरी हुई.

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया. दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. इस दौरान एक्यूआई 450 रहा. सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई.

वहीं, सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी. घने कोहरे के चलते तीन उड़ानों का मार्ग दिल्ली हवाई अड्डे से परिवर्तित कर दिया गया लेकिन सुबह सात बजे के एक अपडेट के मुताबिक, हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “अब तक कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई.”

मंगलवार को भी इसी तरह का कोहरा देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार, 28 दिसंबर इस मौसम के सबसे ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान सुबह 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget