एक्सप्लोरर

WB Bypolls: 5 सदस्यीय TMC प्रतिनिधिमंडल उपचुनाव के मुद्दे को लेकर आज चुनाव आयोग से करेगा मुलाकात

WB Bypolls: TMC सांसदों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार यानी आज उपचुनाव के मुद्दे को लेकर इलेक्शन कमीशन से मिलेगा. दो दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने भी चुनवा आयोग से उपचुनाव कराने का अनुरोध किया है.

टीएमसी सांसदों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार यानी आज उपचुनाव के मुद्दे को लेकर इलेक्शन कमीशन से मिलेगा और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध करेगा. प्रतिनिधिमंडल में सांसद सौगत रॉय, सुखेंदु रे, जवाहर सरकार, सजदा अहमद और मोहुआ मोइत्रा शामिल हैं. दो दिन पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के चुनाव आयोग से राज्य में सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए बिना किसी देरी के उपचुनाव कराने का आग्रह किया था.

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से किया आग्रह
ममता बनर्जी ने कहा था कि, “हमारा अनुरोध चुनाव आयोग से होगा, कि पहले ही चार महीने बीत चुके हैं (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से) और हमारी कोविज-19  स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. लोगों को वोट डालने और विधानसभा में सदस्यों को चुनने का अधिकार है. चुनाव आयोग को तुरंत उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि, “चुनाव आयोग ने पहले ही राजनीतिक दलों से राय मांगी है और उपचुनाव अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित हैं, न कि निकटवर्ती क्षेत्रों में.”

कुर्सी से चिपकना चाहती हैं ममता बनर्जी- दिलीप घोष
वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा उपचुनाव कराने की जल्दी में हैं इसलिए हैं क्योंकि वह कुर्सी से चिपकना चाहती हैं. घोष ने कहा कि जब इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, तो उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्य भर में कोविज -19 संक्रमण फैलने के डर से इसे बीच में ही रोकने का आग्रह किया था.

बनर्जी के मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उपचुनाव जरूरी

बनर्जी के मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं. दरअसल वह नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से 1956 मतों के मामूली अंतर से हार गईं. बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने के छह महीने के भीतर नवंबर के पहले सप्ताह तक राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होना हैय

भवानीपुर विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
बनर्जी के 2011 और 2016 में चुनी गई भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है.बता दें कि भवानीपुर के विधायक ने पहले ही सीट से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि उन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होन है जहां मतदान के दौरान उम्मीदवारों की मृत्यु और निर्वाचित विधायकों की मृत्यु और निर्वाचित विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. राज्य में भबनीपुर सहित सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें मुर्शिदाबाद में शमशेरगंज और सुती में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की मौत चुनाव से पहले हो गई थी. वहीं शांतिपुर और दिनहाटा जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचित बीजेपी सांसदों (जगन्नाथ सरकार और निसिथ प्रमाणिक) ने शपथ नहीं ली थी. वहींर खरदाह और गोसाबा के विधायकों की चुनाव के बाद मृत्यु हो गई है.

ये भी पढ़ें 

Afghanistan Crisis:बिना पासपोर्ट वाले भी अफगानी नागरिक भी कर सकतें हैं ई-वीज़ा के लिए आवेदन, जानें क्या है तरीका

चमत्कार: गुजरात के आरव पत्नी को तलाक देकर बने आयशा पटेल, अब पत्नी बनकर हैं खुश, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget