एक्सप्लोरर

4th October History: इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी से लेकर रूस के अंतरिक्ष यान तक, कई ऐतिहासिक पलों का गवाह है 4 अक्टूबर

4th October Big Event: 4 अक्टूबर जहां राजनीतिक लिहाज से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी का गवाह बना तो वहीं इस दिन ने सोवियत संघ की ओर से लॉन्च किए गए पहले उपग्रह स्पूतनिक एक को भी देखा और खाया.

Historical Event on 4th October: आज 4 अक्टूबर है. अगर इतिहास के चश्मे से इस तारीख को देखेंगे तो आप जान जाएंगे कि यह दिन भारत के लिहाज से कितनी बड़ी घटना का गवाह रह चुका है. यह घटना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर दर्ज है.

साल 1977 में इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने के 16 घंटे के भीतर रिहा किया गया था. ये उन दिनों की बात है जब देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार थी और चौधरी चरण सिंह गृह मंत्री थे.

चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई जीपों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर सबूत न होने के कारण 16 घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया.

4 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

अब भारत के नजरिये से अलग पूरी दुनिया के चश्मे से देखेंगे तो भी आपको 4 अक्टूबर कई ऐतिहासिक पलों को समेटे हुए नजर आएगा. चलिए आपको बताते हैं कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं.

  • 1535 : अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था, छपकर तैयार हुई थी.
  • 1954 : मर्लिन मुनरो ने दुनिया के बेहतरीन बेसबाल खिलाड़ी जो डीमैगियो के साथ शादी के करीब नौ महीने बाद मानसिक यातना के आधार पर तलाक लेने का इरादा जाहिर किया था.
  • 1957 : सोवियत संघ ने पहला उपग्रह स्पूतनिक एक, अंतरिक्ष में रवाना किया. यहीं से अंतरिक्ष युग की शुरुआत हुई और तत्कालीन सोवियत संघ और अमेरिका के बीच एक नयी स्पर्धा शुरू हुई थी.
  • 1965: बीबीसी ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया.
  • 1969 : चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया. इसके साथ ही देश ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण पूरा किया.
  • 1977 : विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया. इससे पहले इस विश्व मंच पर किसी ने हिंदी में भाषण नहीं दिया था.
  • 1977 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के 16 घंटे बाद रिहा किया गया.
  • 1992 : इज़राइल का एक 747 बोइंग विमान नीदरलैंड के एम्स्टरडम के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त. जलता हुआ मलबा और पेट्रोल गिरने से कई लोगों की मौत.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Politics: 'साथ खड़े कुछ नेता भी पार्टी छोड़ देंगे', महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का उद्धव ठाकरे पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget