एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 423 नए मामले आए सामने, जानिए अंडमान-निकोबार में क्या है कुल संक्रमितों की संख्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 423 नए मामले सामने आए हैं.नवी मुंबई में कोरोना के 50,121 और मीरा भायंदर में 25,046 मामले सामने आ चुके हैं.अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,875 हो गई है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 423 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,38,528 हो गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जिले में संक्रमण के चलते आठ और रोगियों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,871 हो गई है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल जिले में कोविड-19 रोगियों की संख्या 4,547 है जबकि 2,28,110 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 से मुक्त होने की दर 95.63 प्रतिशत है. वहीं, संक्रमण से मृत्युदर 2.46 प्रतिशत है. इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की संख्या की 1.91 प्रतिशत है.

इन प्रमुख शहरों पर डालें एक नज़र 

जिले में आने वाले शहरों की बात की जाए, तो कल्याण में अब तक संक्रमण के 56,355 मामले सामने आ चुके हैं. ठाणे में कुल 53,993, नवी मुंबई में 50,121 और मीरा भायंदर में 25,046 मामले सामने आ चुके हैं. अधिकारी ने कहा कि ठाणे शहर में अब तक 1,286, कल्याण में 1,088, नवी मुंबई में 1,028 और मीरा भायंदर में 777 रोगियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी जिले पालघर में अब तक संक्रमण के 43,854 मामले सामने आ चुके हैं. जिले में 1,177 रोगियों की मौत हो चुकी है.

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 की स्थिति

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 6 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,875 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 95 मरीजों का उपचार चल रहा है वहीं, पिछले 24 घंटे में सात मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली है. अब तक यहां 61 मरीजों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है. गौरतलब है कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 2.99 फीसदी है.

ये भी पढ़ें :-

Covid-19 पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की 22वीं बैठक हुई, वैक्सीन पर दी गई डिटेल प्रेजेंटेशन

कांग्रेस में एकजुटता की कवायद के बीच राहुल गांधी ने दिए 'वापसी' के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget