एक्सप्लोरर

26/11 आतंकी हमलों से दुनिया हिल गई थी, कांग्रेस उस वक्त भी चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी: PM मोदी

Rajasthan Assembly Election 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के झालवाड़ में कहा कि आज हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंवादियों को कश्मीर की धरती से बाहर निकलना भी मुश्किल पड़ रहा है, मौत सीधे दिखाई पड़ रही है.

झालवाड़ (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बहाने कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने राजस्थान की भीलवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल पहले 26 नवंबर को आतंकवाद की इतनी बड़ी घटना घटी, सारी दुनिया हिल गई थी और कांग्रेस उसमें से चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी. वही कांग्रेस उस समय देश भक्ति के पाठ पढ़ाती थी, बाद में वही कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही.

उन्होंने कहा, ''आज 26 नवंबर है, जब दिल्ली रिमोट कंट्रोल से चलता था, तब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी. तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था. आज उस आतंकवाद की घटना को 10 साल हो गए.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''हिन्दुस्तान कभी 26/11 को भूलेगा नहीं, और उसके गुनाहगारों को भी. कानून अपना काम करके रहेगा, मैं देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं.'' मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने सवाल उठाया की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ. क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मुट्ठी में लेकर निकलता है तो हाथ में कैमरा लेकर जायेगा क्या?''

अजमेर: राहुल गांधी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत की

उन्होंने कहा कि आज हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंवादियों को कश्मीर की धरती से बाहर निकलना भी मुश्किल पड़ रहा है, मौत सीधे दिखाई पड़ रही है.

मोदी ने कहा, ''माओवादी आये दिन निर्दोषों को मौत के घाट उतार देते हैं. अभी इनके हमले में भरतपुर का नौजवान शहीद हो गया. जिन नक्सलियों ने भरतपुर के जवान को पीठ पर वार करके मौत के घाट उतारा उन्हीं नक्सलियों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस जातिवाद को बढ़ावा देती है. वे पूछते हैं कि मोदी की जाति क्या है? जब देश का प्रधानमंत्री विदेश जाता है तो सामने वाले को उसकी एक ही जाति दिखती है वो है - सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानी.''

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को परेशानी है माताएं बहनें मोदी-मोदी क्यों करती है. मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ, उसने गरीब मां को लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाते हुए देखा था. इसलिए उसने आकर के देश के 90 प्रतिशत घरों में गैस का चूल्हा पहुंचा दिया.

चुनाव से ठीक पहले बागियों पर कांग्रेस ने गिराया गाज, पूर्व मंत्री-विधायक समेत 28 को दिखाया बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget