एक्सप्लोरर

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले अमित शाह ने आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्ष हमलावर है. नोटबंदी और राफेल सौदे को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है.

नई दिल्ली: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार दोपहर बाद शुरू हो रही है जिसमें पार्टी डालर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर हमलावर विपक्ष और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक संसद में पारित कराने को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी के बीच समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने पर जोर देगी.

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगी और इसके केंद्रीय विषयवस्तु में पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी होंगे.

आज सुबह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश इकाई के अध्यक्षों की बैठक हुई . बैठक में पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करने के लिये काम करने का संकल्प लिया .

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का शुभारंभ किया .’’ कार्यकारिणी सभागार का नाम भी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है और पार्टी एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी देगी.

राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में शाह शुरूआती संबोधन देंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समापन भाषण देंगे. बीजेपी केंद्र सरकार की सामाजिक न्याय की पहल और आर्थिक सफलताओं को रेखांकित कर सकती है जिसका लक्ष्य गरीब सशक्तिकरण है. बीजेपी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि कार्यकारणी की बैठक में सभी समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होगी हालांकि उन्होंने इसका ब्यौरा नहीं दिया.

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए के पार

पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अबंडेकर केंद्र में होने का मकसद सामाजिक संदेश देने से जुड़ा भी माना जा रहा है. बैठक के स्थल को जोड़कर बीजेपी यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि उसकी रीति नीति में अंबेडकर उतने ही अहम है जितने दूसरे नेता.

बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किये जाने की उम्मीद है. इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के सरकार के फैसले, राष्ट्रीय नागरिक पंजी, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में उठाये गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के कदम आदि के बारे में भी चर्चा हो सकती है.

पार्टी के एक नेता के अनुसार, बीजेपी का जोर सामाजिक समरसता पर है और हर हाल में सामाजिक सद्भाव बनाये रखने पर जोर दिया जाएगा. बैठक में 2019 में लोकसभा चुनाव और राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी चर्चा होगी .

पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पंजी को महत्वपूर्ण विषय मानती है और हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोर दिया था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के संबंध में पार्टी का स्पष्ट मत है कि अवैध विदेशी घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्ष हमलावर है. नोटबंदी और राफेल सौदे को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है.

पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयानः पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना जरूरी

इसके अलावा सवर्ण समाज द्वारा संसद के मानसून सत्र के दौरान पारित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक का भी विरोध किया जा रहा है. गुरुवार को सवर्ण समाज से जुड़े कुछ कथित संगठनों ने भारत बंद का आयोजन भी किया था .

PM मोदी पर मनमोहन का वार, बोले- बेरोजगारी बढ़ी, दलित-अल्पसंख्यकों में असुरक्षा का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget