एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोट बंद हुए या वापस हुए हैं? यहां दूर करें हर कन्फ्यूजन

2000 Rupees Note Update: 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर के बाद चलन से बाहर हो जाएगा. आरबीआई ने इसकी घोषणा की है.

2000 Rupees Note News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (19 मई) शाम चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर किए जाएंगे. आरबीआई ने इसी के साथ इन नोटों के चलन से बाहर होने की समय सीमा भी बता दी है. 30 सितंबर तक लोगों हर हाल में बैंकों में जाकर इन नोटों को बदल लेना होगा. नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी. आखिर 2000 रुपये के नोट बंद हुए हैं या वापस हुए हैं? आइये दूर करते हैं यह कन्फ्यूजन.

2016 की नोटबंदी के बाद जारी हुआ था 2000 का नोट

2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने संबंधी आरबीआई की घोषणा के बाद लोगों को नोटबंदी का दौर याद आ रहा है, जब 8 नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी (Demonetisation) की घोषणा की थी. 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद ही उसी साल आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24(1) के तहत 2000 रुपये मूल्यवर्ग के नए नोट जारी किए गए थे.

RBI ने बताया 2000 के नोट का उद्देश्य हुआ पूरा

आरबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 2000 रुपये के नोट को जारी करने का उद्देश्य उस वक्त अर्थव्यवस्था की मुद्रा की जरूरत को पूरा करना था. बताया गया कि अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद यह उद्देश्य पूरा हो गया. इसलिए 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी.

2000 के नोट बंद हुए हैं या वापस?

आरबीआई की प्रेस रिलीज में यह भी कहा गया कि आम तौर पर इस मूल्यवर्ग (2000) का इस्तेमाल लेनदेन के लिए नहीं किया जाता है. आरबीआई ने साफ कहा है कि वह 2000 रुपये  के नोटों को चलन से वापस लेगा. इससे साफ है कि 2000 रुपये के नोट आरबीआई की ओर से वापस ले लिए जाने का फैसला किया गया है, न कि बंद करने का. आरबीआई ने अपने इस कदम को 'क्लीन नोट पॉलिसी' बताया है.

आरबीआई ने कहा है कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई के बैंकों को 30 सितंबर तक ये 2000 रुपये के नोट जमा करने और उन्हें बदलने की सुविधा देने को कहा है. साथ ही कहा है कि बैंक अब से 2,000 रुपये का नोट देना तत्काल प्रभाव से बंद कर दें.

30 सितंबर तक वैध माना जाएगा 2000 का नोट

यह स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई दो हजार रुपये के नोट बदलवाना चाहता है तो एकबार में केवल 20,000 रुपये यानी 2000 के 10 नोट ही बदले जा सकेंगे. नोट किसी भी बैंक में बदलवाए जा सकेंगे. बता दें कि 30 सितंबर तक बाजार में मौजूद 2000 रुपये का नोट वैध रहेगा और उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा लेकिन आरबीआई की घोषणा के मुताबिक, इस तारीख तक नोटों को बदलना ठीक होगा क्योंकि उसके बाद ये चलन से बाहर माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें- 2000 Rupees Note: 23 मई से 20000 रुपये की लिमिट तक बैंक से बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट, खातों में जमा कर सकते हैं नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
पानी-पानी हुई दिल्ली! बारिश की वजह 200 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget