एक्सप्लोरर

1993 मुंबई ब्लास्ट: आज अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम सहित 5 दोषियों को सजा सुनाएगी टाडा कोर्ट

सीबीआई ने अबू सलेम और रियाज सिद्दीकी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है. वहीं ताहीर मर्चंट, फिरोझ खान और करिमुल्ला शेख के लिए फांसी की सजा की मांग रखी गई है.

मुंबई: 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में आज मुंबई की विशेष टाडा अदालत अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम सहित पांच  दोषियों की सजा पर अपना फैसला सुनाएगी. अबू सलेम सहित पांचों दोषियों को कोर्ट पहले ही दोषी ठहरा चुका है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि अबू सलेम का क्या होगा ? प्रत्यर्पण संधि के तहत पुर्तगाल से भारत को सौंपे गए अबू सलेम पर कई मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन 1993 बम धमाकों का मुकदमा इसमें सबसे अहम है. मुंबई में हुए 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट केस में अबू सलेम, ताहिर मर्चेंट, फिरोज खान, करीमुल्ला शेख और रियाज सिद्दिकी की सजा पर मुंबई की विशेष टाडा अदालत अपना फैसला सुनाएगी. एक आरोपी मुस्तफा डोसा की हो चुकी है मौत 1993 ब्लास्ट केस में सात आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था. कय्युमशेख नामक आरोपी को पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण रिहा कर दिया गया. वहीं मुस्तफा डोसा के लिए सीबीआई के वकील दिपक साल्वी ने फासीं की सजा की मांग रखी थी, लेकीन अदालत अपना फैसला सुनाए इससे पहले ही दिल का दौरा पड़ने से मुस्तफा डोसा की मौत हो गई. अबू सलेम पर क्या-क्या आरोप हैं? सीबीआई ने अबू सलेम और रियाज सिद्दीकी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की है. वहीं ताहीर मर्चंट, फिरोझ खान और करिमुल्ला शेख के लिए फांसी की सजा की मांग रखी गई है. अबू सलेम पर इस पूरे हमले की साजिश में शामिल होने, अवैध तरीके से गैरकानूनी हथियार भारत मे लाने,  इस हमले की तैयारी की लिए हर तरह की मदद करने, जैसे संगीन इल्जाम लगाए गए हैं. सीबीआई ने अबू सलेम के लिए भी कड़ी सजा की मांग की है. फिरोज खान, ताहीर मर्चंट और करिमुल्ला खान को मिले फांसी- CBI फिरोज खान, ताहीर मर्चंट और करिमुल्ला खान के लिए फांसी की सजा मांगते हुए सीबीआई ने आरोप लगाया है कि यह लोग शुरूआती दौर से इस पूरी साजिश का हिस्सा रहे हैं. टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम से ये दोनों लगातार संपर्क में रहे. दुबई में हुई साजिश की मीटिंग, हमले में शामिल लोगों को दुबई और पाकिस्तान ले जाना, वहां से वापस लाना, इस हमले के लिए इस्तेमाल हथियार की तस्करी इन सब में यह दोनों शामिल थे. इसलिए याकूब और टाइगर मेमन के साथ-साथ इन्होंने भी इस हमले में मास्टर माइंड की भूमिका निभाई है. रियाज सिद्दिकी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग वहीं रियाज सिद्दिकी ने केवल अवैध हथियार मुंबई तक पहुंचाने में भुमिका निभाई है, लेकिन अन्य आरोपियों की तरह उसकी इस पूरी साजिश में बड़ी भूमिका नहीं रही है, इसलिए उसके लिए उम्रकैद की सजा की मांग सीबीआई की तरफ से की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget