एक्सप्लोरर

देश के 26 बड़े ब्रांड्स में से 18 ब्रांड के सरिए लैब टेस्ट में फेलः रिपोर्ट

बाज़ार में बिक रहे ज्यादातर सरियों की क्वालिटी महज़ ख़राब ही नहीं बल्कि घटिया है. देश के 26 बड़े ब्रांड्स में से 18 ब्रांड के सरिए लैब टेस्ट में फेल हो गए हैं

नई दिल्लीः पूरे देश में अचानक इमारत गिरने की खबरें तेजी से आ रहीं हैं. इसी बीच एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि कुछ कंपनियां सरिया बनाने के लिए घटिया मैटेरियल इस्तेमाल कर रही हैं. इस ताज़ा रिपोर्ट के आंकड़े बहुत परेशान करने वाले हैं. बाज़ार में बिक रहे ज्यादातर सरियों की क्वालिटी महज़ ख़राब ही नहीं बल्कि घटिया है. देश के 26 बड़े ब्रांड्स में से 18 ब्रांड के सरिए लैब टेस्ट में फेल हो गए हैं

बिल्डिंग क्षेत्र की थिंकटैंक फर्स्ट कंस्ट्रक्शन काउंसिल ने सरकारी और निजी दोनों की 26 कंपनियों के नमूनों को टेस्ट के लिए भेजा जिनमें 18 कंपनियों का सरिया खराब पाया गया. कई ब्रांड्स की 8 एमएम, 16 एमएम और 25 एमएम के सरिया में रासायनिक गड़बड़ी थीं. फेल हुए सरियों में फॉस्फोरस और सल्फर की मात्रा ज्यादा थी. टेस्ट में फेल सरिया सीलन में तेजी से जंग पकड़ता है जिससे बिल्डिंग कमजोर होकर गिर जाती है. इस रिपोर्ट के बाद देश का लगभग 6 खरब रुपयों का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश खतरे में आ गया है.

जांच में पाया गया कि निर्माण लागत कम करने के लिए सरिया कंपनियों ने फॉस्फोरस और सल्फर की मात्राओं में गड़बड़ी की है. जानकारों का मानना है कि लागत कम करने के लिए कंपनियां कबाड़ से भी सरिया बना रही हैं जिसकी वजह से मकान गिरने के हादसे हो रहे हैं. अब थिंकटैंक फर्स्ट कांस्ट्रक्शन काउंसिल इस्पात मंत्रालय से शिकायत कर कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की सिफारिश करेगी.

सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि ऐसे कई हजार टन खराब सरिया मॉर्केट में मौजूद हैं, कितनों का इस्तेमाल हो चुका है और अब उसको रोकना बड़ी चुनौती होगी.

आम आदमी कैसे पता लगाये कि सरिये की क्वालिटी कैसी है? सरिए का बैच नंबर होता है और डीलर को आपको उसकी मजबूती का टेस्ट रिजल्ट दिखाना चाहिए. दूसरा टेस्ट भी होना चाहिए जिससे पता लगेगा कि कार्बन इतना होना चाहिए और फॉस्फोरस और सल्फर कितना होना चाहिए.

मार्केट में घटिया और बढ़िया दोनों सरिया मौजूद रहता है. बिल्डर या ठेकेदार पैसे बचाने के लिए सरिया की क्वालिटी से समझौता करता है क्योंकि बढ़िया और घटिया सरिया के बीच का अंतर करीब 8 हजार रुपए प्रति टन होता है. सरिया का काम बिल्डिंग की इलास्टिसिटी यानि लचक बरकरार रखना होता है ताकि भूकंप आए तो बिल्डिंग झुके पर गिरे नहीं. अगर घटिया क्वालिटी का सरिया लगा होगा बिल्डिंग भरभराकर गिर जाएगी.

बीआईएस यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सरिया के लिए मानक तो तय कर देती है लेकिन उसकी अनदेखी को पकड़ने के लिए कोई मजबूत सिस्टम नहीं है. बीआईएस नियम बना देती है लेकिन जांच के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है. ऐसे में अगर आपको पता करना है कि किस कंपनी का सरिया सही है और किसका खराब तो आप फर्स्ट कंस्ट्रक्शन काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं. वैसे बिल्डर और सरिया कंपनियों के बीच सांठगांठ की एक बड़ी वजह बायर्स की लापरवाही भी है. अगर खरीदार मकान लेते समय कच्चे माल की जानकारी भी ले लें तो आपके घर की सुरक्षा और पक्की हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget