एक्सप्लोरर

रोहतक: राम रहीम की वजह से 1500 कैदी परेशान, हो रही है दूसरी जेल भेजने की मांग

रोहतक जेल से बाहर आए कैदियों का दावा है कि जेल के अंदर बंद 1500 कैदी राम रहीम को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं.

रोहतक: बलात्कारी बाबा राम रहीम को जेल गए 10 दिन हो चुके हैं. इन 10 दिनों के दौरान रोहतक के सुनारिया जेल में बंद कैदी राम रहीम से परेशान हो चुके हैं. राम रहीम की वजह से जेल में बंद कैदियों को जेल के अंदर भी जेल का सामना करना पड़ रहा है. सिरसा: रेपिस्ट राम रहीम के डेरे में आज घुस सकती है पुलिस, सर्च ऑपरेशन में होंगे कई नए खुलासे! राम रहीम की वजह से जेल में 1500 कैदी परेशान हैं. अब राम रहीम को किसी दूसरी जेल भेजने की मांग हो रही है. रोहतक जेल से छूटे किशन नाम के एक शख्स ने बताया है कि जेल में करीब 1500 कैदियों की हालत खराब है. जब से राम रहीम जेल में आया है तब से सुबह शाम कैदियों को टहलेने नहीं दिया जाता है. राम रहीम के उत्तराधिकारी पर बड़ा खुलासा, किसी को नहीं मिलेगी गद्दी, मैनेजमेंट देखेगा काम किशन उसी रोहतक के सुनारिया जेल से सजा पूरी करके आया है, जिस जेल में अभी बलात्कारी बाबा राम रहीम बंद है. किशन नशे के केस में तीन साल तक बंद था और हाल ही में जेल से लौटा है. किशन के मुताबिक राम रहीम के जेल पहुंचने की वजह से 1500 दूसरे कैदियों पर आफत आ गई है. हनीप्रीत की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू, गौरीफन्टा बॉर्डर के रास्ते नेपाल भागने की खबर पहले रोहतक जेल में कैदियों को सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे बैरक से बाहर निकल कर जेल में ही खुले में घूमने की छूट मिलती थी, लेकिन राम रहीम के आऩे के बाद से ये सब बंद है. इतना ही नहीं राम रहीम की वजह से जेल में सुरक्षा इतनी बढ़ा दी गई है कि कैदियों से मिलने आने वाले भी ठीक से नहीं मिल पाते. सुनारिया जेल से ही बाहर आए कृष्ण के मुताबिक, कैदियों को मिलने वाला न्यूज पेपर भी पिछले दस दिनों से बंद कर दिया गया है. कैदी जो फोन पर कभी-कभी अपने परिजनों से बात कर लेते थे, वो भी नहीं कर पा रहे हैं. रोहतक जेल से बाहर आए कैदियों का दावा है कि जेल के अंदर बंद 1500 कैदी राम रहीम को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget