एक्सप्लोरर

अनशन का 11वां दिन: हार्दिक पटेल का वजन 20 किलो घटा, बीजेपी बोली- ये कांग्रेस प्रेरित है

डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि अगर हार्दिक पटेल अस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो शरीर के कुछ अंग डेमेज होने की भी आशंका है.

अहमदाबाद: पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल का वजन 20 किलो कम हो गया है. डॉक्टरों ने उन्हें इलाज की सलाह दी है. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि अगर हार्दिक पटेल अस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो शरीर के कुछ अंग डेमेज हो सकते हैं.

वहीं हार्दिक पटेल के अनशन को बीजेपी ने कांग्रेस प्रेरित बताया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ''हार्दिक पटेल को डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए, उन्हें डॉक्टरों की जांच में सहयोग करना चाहिए. हार्दिक पटेल का अनशन कांग्रेस प्रेरित है, जो कोई हार्दिक पटेल को मिल रहा है वो कांग्रेस के लोग हैं. कोर्ट ने कहा है कि 50% से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता.''

सौरभ पटेल ने कहा, ''सरकार किसानों को सभी प्रकार की मदद देने को तैयार है. सरकार ने अभी तक किसानों के लिए सभी प्रकार के प्रयास किया है. गुजरात सरकार ने किसानों को 700 करोड़ का लोन दिया है.''

हार्दिक पटेल को मिल रहा विपक्षी दलों का समर्थन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि वह गतिरोध को खत्म करने के लिये हार्दिक पटेल से बातचीत करे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किसानों की कर्ज माफी को लेकर पटेल को अपना समर्थन दिया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 वर्षीय पाटीदार नेता से अपना उपवास समाप्त करने की अपील की है.

हार्दिक पटेल नीत पाटीदार अनामत आंदोलन समिति ने घोषणा की है कि पाटीदारों के दो मुख्य धार्मिक संगठनों--उमिया माता संगठन और खोडलधाम ने भी पटेल को अपना समर्थन दिया है. पिछले नौ दिनों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा समेत विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की है और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget