एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीरः जनवरी से अब तक 106 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों के 'स्वीट एप्पल बाइट' ऑपरेशन का नतीजा

कश्मीर में ‘एप्पल बेल्ट' कहे जाने वाले चार जिलों पुलवामा, शोपियां अनंतनाग और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने विशेष ऑपरेशन शुरू किया है. इसे 'स्वीट एप्पल बाइट' नाम दिया गया है.

श्रीनगर: सेब के सीजन से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज़ कर दिए हैं. खास तौर पर दक्षिण कश्मीर के ऐसे इलाकों में जहां बड़ी मात्रा में सेब की खेती होती है और बड़ी संख्या में देश भर से कारोबारी सेब की खरीद के लिए आते हैं.

खुफिया एजेंसियों के अनुसार पिछले साल धारा 370 के हटाए जाने के बाद आतंकियों के निशाने पर दूसरे प्रांतों के मजदूर,  ट्रक ड्राइवर और सेब के व्यापारी रहे हैं और करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या की गई है.

इसी को देखते हुए सुरक्षा बलों ने ‘एप्पल बेल्ट’  यानी पुलवामा, शोपियां अनंतनाग और कुलगाम में विशेष ऑपरेशन शुरू किया है. विशेष ऑपरेशन के सफल परिणाम भी आने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों में ही शोपियां में 14 आतंकियों को मार गिराया गया है. सब से आखिरी एनकाउंटर 10 जून को सागू गांव में एक सेब के बगीचे में बने अंडरग्राउंड हाइड आउट में हुआ था.

इस ठिकाने में हिज्बुल और लश्कर से जुड़े आतंकी कमांडर साझा रणनीति तयार करने के लिए इकट्ठे हुए थे लेकिन सुरक्षाबलों के खुफिया तंत्र के शिकार बन गए. पांच आतंकियों को मार गिराया गया.  बड़ी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा तक घुसपैठ पर नकेल कस दी गई है. जून माह के पहले सात दिनों में सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की तीन बड़ी कोशिशों को नाकाम किया है.

सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2020 से अब तक जम्मू कश्मीर में 106 आतंकी मारे जा चुके हैं और इनमें सब से अधिक दक्षिण कश्मीर के एप्पल बेल्ट के चार जिलों में मारे गए हैं.

बीते एक पखवाड़े में शोपियां और इससे सटे पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 26 आतंकी मार गिराए जिनमें जैश कमांडर अब्दुल रहमान उर्फ फौजी, इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर का कमांडर आदिल, लश्कर कमांडर शाहीन और शाकिर समेत लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल व जैश के 14 अन्य कमांडर भी शामिल हैं.

आतंकियों के खिलाफ यह सफलता ऑपरेशन ऑल आउट के तहत जारी जैकबूट के अगले चरण "स्वीट एप्पल बाइट" का नतीजा है. ईद के बाद शुरू किया गया यह अभियान दक्षिण कश्मीर के सिर्फ उन्हीं इलाकों तक सीमित रखा गया है, जिनकी अर्थव्यवस्था सेब की पैदावार पर ही मुख्य तौर पर निर्भर करती है. इसलिए इसे स्वीट एप्पल बाइट नाम दिया गया है.

सूत्रों ने बताया कि शोपियां, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग जिलों के उन्हीं इलाकों में आतंकियों का ज्यादा प्रभाव है, जहां सेब के बाग ज्यादा हैं. सेब ही यहां की अर्थव्यवस्था है. बीते साल इन्हीं इलाकों में दूसरे राज्यों के ट्रक चालकों और श्रमिकों की हत्याएं हुई थीं.

कुछ माह में सेब का सीजन शुरू होने वाला है. अब फिर से आतंकी सेब व्यापारियों, किसानों व अन्य लोगों के जानमाल को नुकसान न पहुंचा सकें, इसलिए यह अभियान शुरू किया गया है. ऑपरेशन आल आउट में आतंकियों के नेतृत्व के सफाए के लिए ऑपरेशन जैकबूट का यह एक हिस्सा है. इसे स्वीट एप्पल बाइट भी कहा जाता है.

लेकिन इसके लिए सुरक्षाबलों को भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी है. जनवरी से अब तक 29 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं जिनमें सेना के बड़े अधिकारी और स्पेशल फोर्सेज के कमांडो भी शामिल हैं.

1 जनवरी 2020 के बाद मारे गए आतंकी

जनवरी -   22

फरवरी -   11

मार्च-    09

अप्रैल -   29

मई -    15

जून -     20

जम्मूः सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर लोगों में रोष, लगातार जारी है विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget