एक्सप्लोरर

105 साल की उम्र में महिला ने किया कुछ ऐसा कारनामा कि दुनिया कर रही है सलाम

105 साल की उम्र में एक महिला परीक्षा देकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं. कोई सोच भी नहीं सकता था महिला अपनी वृद्धावस्था में भी पढ़ाई का शौक रखती हैं.

“कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो.” इस कहावत को चरितार्थ किया है केरल की एक बुजुर्ग महिला ने. जिसने अपनी 105 साल की आयु को मात देकर परीक्षा दी. और इस तरह उसने पारंपरिक शिक्षा की दुनिया में कदम रखा. दरअसल 105 वर्षीय भागरथी अम्मा ने चौथी की परीक्षा दी. परीक्षा का आयोजन केरल राज्य साक्षरता मिशन ने किया था. कोल्लम में उनके परीक्षा देने के बारे में लोगों को मालूम हुआ तो हर कोई हैरान रह गया.

संघर्ष भरा जीवन रहा है ‘अम्मा’ का

भागीरथी अम्मा को ज्ञान प्राप्त करने और अध्ययन की लालसा शुरू से थी. लेकिन उनकी मां के देहांत के बाद उन्हें सपनों को साकार करने का अवसर नहीं मिला. घर की देखभाल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. और इच्छा की तिलांजलि देते हुए परिवार को संभालना पड़ा. 30 साल की उम्र में भाग्य ने उन्हें फिर धक्का दिया. जब उनके पति की मौत हुई तो 6 बच्चों का लालन पोषण उन्हें ही करना पड़ा.

उनके हौसले को देख केरल राज्य साक्षरता मिशन के कर्मचारी बहुत प्रभावित हुए. उनके मुताबिक भागीरथी अम्मा को लिखने में दिक्कत थी. 3 विषय के प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए उन्होंने तीन दिन मोहलत ली. इस दौरान पर्यावरण, गणित और मलयालम भाषा की परीक्षा में अपनी सबसे छोटी बेटी की मदद ली.

साक्षरता मिशन से जुड़े वसंत कुमार ने बताया कि इतनी उम्र होने के बावजूद भागीरथी अम्मा की याद्दाश्त तेज है. उन्हें दृष्टिदोष भी नहीं है. 105 साल की आयु में परीक्षा देकर भागीरथी अम्मा शायद दुनिया की पहली बुजुर्ग छात्रा कहलाएं. मगर अपने हौसले की बदौलत भागीरथी अम्मा दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं. भागीरथी अम्मा शिकायत करते हुए कहती हैं," आधार कार्ड ना होने की वजह से उन्हें वृद्धावस्था पेंशन या विधवा पेंशन नहीं मिला है." उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी उनकी चिंताओं को दूर करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget