एक्सप्लोरर

10 September Big Events: G20 समिट का आज दूसरा दिन, 9 देशों के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, जानें आज के बड़े इवेंट्स

10 September Big Events: जी20 के लिए दुनिया बड़े नेता आज राजघाट जाएंगे और वहां लीडर्स लाउंस के अंदर पीस वॉल पर हस्ताक्षर करेंगे. हेग यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद करेंगे.

10 September Big Events: जी20 शिखर सम्मेलन का आज रविवार (10 सितंबर) को दूसरा दिन है. भारत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को सुबह करीब 10.30 बजे यह बैठक 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की थीम' पर शुरु हुई. बीते दिन शनिवार (09 सितंबर) को इस सम्मेलन की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ हुई थी. वहीं पीएम मोदी ने दुनिया के कई दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.

जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन का शेड्यूल

  • सुबह 8.15 बजे से 9 बजे तक– वैश्विक नेता और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख राजघाट पहुंचेंगे. राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर करेंगे.
  • सुबह 9 से 9.20 बजे तक- महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों की लाइव परफॉर्मेंस होगी.
  • सुबह 9.20 बजे – वैश्विक नेता और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख लीडर्स लाउंज की तरफ बढ़ेगें और फिर भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे.
  • सुबह 9.40 से 10.15 बजे - वैश्विक नेता और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भारत मंडपम पहुंचेंगे.
  • सुबह 10.15 से 10.28 बजे तक- भारत मंडपम के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह होगा.
  • सुबह 10.0 से दोपहर 12.30 बजे तक- जी20 बैठक का तीसरा सत्र ‘One Future’ शुरु होगा.

आज पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी 10 सितंबर (रविवार) को 9 देशों के प्रमुखों के साथ जी-20 बैठक से इतर मुलाकात करेंगे. जी20 शिखर सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच रविवार दोपहर 1 बजे वर्किंग लंच पर मुलाकात होगी. पीएम मोदी कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के राष्टाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति आज दोपहर 3 बजे इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर पहुंचे

जी20 शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद हैं. ब्रिटेन के पीएम और उनकी पत्नी लगभग 1 घंटे तक स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करेंगे.

टीडीपी का आंध्र प्रदेश में भूख हड़ताल का आह्वान 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में 10 सितंबर (रविवार) को टीडीपी के द्वारा पूरे राज्य में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया गया. टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने शनिवार को एक बयान में पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया.

चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपये के कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री को सीआईडी ने सुबह करीब छह बजे नंदयाला शहर के ज्ञानपुरम में एक विवाह समारोह स्थल के बाहर से गिरफ्तार किया.'

हेग यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यूरोप के दौरे पर हैं. वह 10 सितंबर (रविवार) को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे हेग के यूनिवर्सिटी में छात्रों और प्रोफेसरों के साथ संवाद करेंगे. राहुल गांधी भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे थिंक टैंक के साथ इंट्रैक्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें:  G20 summit: महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे विदेशी मेहमान, जानिए क्या है G20 के दूसरे दिन का शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget