एक्सप्लोरर

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

नई दिल्लीः मारूति की इग्निस, प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बिकने वाली पहली कार होगी जो पांच लाख रूपए के अंदर आएगी. इग्निस का टॉप वेरिएंट अल्फा होगा. इग्निस में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर देखने को मिलेंगे, इन में एलईडी हैडलैंप्स, मिररलिंक, एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी की सुविधा वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम समेत कई दूसरे फीचर मिलेंगे. टॉप वेरिएंट अल्फा की कीमत सात लाख रूपए तक है. हालांकि इससे नीचे वाले वेरिएंट ज़ेटा और डेल्टा में एबीएस और एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे और अच्छी फीचर लिस्ट भी मिलेगी, जो इन्हें वैल्यू फॉर मनी च्वॉइस बनाएंगे.

यहां हम आपके लिए लाए हैं इन्हीं दोनों वेरिएंट की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और इन में आने वाले फीचर्स की जानकारी.

मारूति सुज़ुकी इग्निस का ज़ेटा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

ज़ेटा टॉप वेरिएंट अल्फा से नीचे पोजिशन होगा. यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगा. इसमें हर जरूरी और एडवांस फीचर मिलेंगे, इन में पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक फोल्ड होने वाले विंग मिरर, 15 इंच के अलॉय व्हील, क्रोम फिनिशिंग वाली फ्रंट ग्रिल और फॉग लैंप्स, रियर पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर और वाइपर शामिल हैं. ये सभी फीचर डेल्टा और सिग्मा वेरिएंट में नहीं मिलेंगे. ज़ेटा में अल्फा वाला ही इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा लेकिन इस में टचस्क्रीन और मोबाइल कनेक्ट करने का फीचर नहीं मिलेगा.

बाहर से ऐसा दिखता है इग्निस का ज़ेटा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

ज़ेटा वेरिएंट में मिलने वाला म्यूजि़क सिस्टम

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

ज़ेटा वेरिएंट का मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

पीछे से ऐसा दिखेगा इग्निस का ज़ेटा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

इग्निस का डेल्टा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

डीज़ल इंजन वाली मारूति इग्निस का बेस मॉडल डेल्टा वेरिएंट होगा, जबकि पेट्रोल इंजन वाली इग्निस में डेल्टा सेकेंड वेरिएंट होगा और सिग्मा से ऊपर रहेगा. डेल्टा और जेटा ही दो ऐसे वेरिएंट है, जिनमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी. ये दोनो ही मिड वेरिएंट हैं, इसलिए इनमें टॉप वेरिएंट से कम ही फीचर मिलेंगे. इसमें सभी स्टैंडर्ड और जरुरी फीचर दिए गए हैं.

डेल्टा वेरिएंट में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, ओआरवीएम माउंटेड इंडिकेटर्स, ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, टेकोमीटर, रियर पावर विंडो, सिक्योरिटी अलार्म, रियर एडजेस्टेबल हैडरेस्ट, 60:40 के अनुपात में फोल्ड होने वाली पिछली सीटें और ब्लैक कलर वाला सी पिलर दिया गया है. हालांकि ज़ेटा की तरह इस में ब्लैक फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील नहीं आएंगे. फ्रंट ग्रिल पर क्रोम फिनिशिंग भी नहीं मिलेगी, जो थोड़ा निराश कर सकती है. इस में फॉग लैंप्स भी नहीं दिए गए हैं.

आगे से ऐसा दिखेगा इग्निस का डेल्टा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

इग्निस के डेल्टा वेरिएंट का साइड लुक

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

पीछे से ऐसा दिखेगा इग्निस का डेल्टा वेरिएंट

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

डेल्टा वेरिएंट के एसी और हीटर के फंक्शन

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

डेल्टा वेरिएंट का डैशबोर्ड

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: हकीकत में ऐसी दिखती है मारूति इग्निस

कुल मिलाकर डेल्टा वेरिएंट में भी ठीक-ठाक फीचर दिए गए हैं और आज के हिसाब ग्राहक जिन फीचर्स को अहमियत देते हैं वो इस में स्टैंडर्ड मिलेंगे.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम

Source: cardekho.com 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget