एक्सप्लोरर

विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे DMK नेता, कहा- विदेशी गायों का दूध बना रहा महिलाओं को मोटा

वायरल वीडियो में डीएमके नेता को न सिर्फ आपत्तिजन टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है बल्कि भद्दे इशारे करने के लिए हाथ का इस्तेमाल करते हुए भी देखा जा सकता है. सोशल मीडिया यूजर ने सांसद कनिमोझि से पार्टी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डीएमके नेता डिंडीगुल लियोनी कोयंबटूर में चुनावी रैली के दौरान विवादित टिप्पणी कर बुरे फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर उनके खिलाफ पार्टी की महिला विंग प्रमुख और सांसद कनिमोझी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. डिंडीगुल लियोनी ने महिलाओं की तुलना गायों से करते हुए उनको 'गैलन' की तरह बताया.

महिलाओं की तुलना DMK नेता ने गायों से की

वायरल वीडियो में डीएमके उम्मीदवार को कहते हुए सुना जा सकता है, "महिलाएं विदेशी गायों का दूध पीकर मोटी हो रही हैं." महिलाओं का मजाक उड़ाते हुए उम्मीदवार यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने अपने हाथ का इस्तेमाल भद्दा इशारा करने के लिए भी किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ताली बजाते और हंसते हुए सुना जा सकता है. लियोनी ने कहा, "आप जानते हैं, गायों की कई किस्में होती हैं. फार्म में आपने विदेशी गायों को देखा होगा. लोग विदेशी गायों के लिए दूध देने की मशीन का इस्तेमाल करते हैं.

एक शख्स मशीन की मदद से 40 लीटर दूध एक घंटे में निकाल सकता है. उस दूध को पीकर सभी महिलाएं बैलून की तरह मोटी हो रही हैं. पहले, महिलाओं की कमर पतली और कूल्हे 8 नंबर की तरह होते थे. महिलाएं अपने बच्चे को कूल्हे पर संभाल सकती थीं. लेकिन, आजकल उनसे एक बच्चा संभल नहीं सकता क्योंकि उनका फिगर गैलन की तरह हो गया है. हमारे बच्चों का भी वजन बढ़ गया है."

शर्मनाक बयान पर लोगों का भड़का गुस्सा

जिस वक्त लियोनी महिलाओं के वजन बढ़ने की वजह बता रहे थे, उस वक्त एक कार्यकर्ता ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने धारा प्रवाह भाषण जारी रखा. सोशल मीडिया पर शर्मनाक बयान सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. सांसद कनिमोझी को टैग कर यूजर लियोनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "शर्मनाक! वो कौन सा दूध पीते हैं? क्या उन्हें पता है पोस्ट प्रेगनेन्सी या हार्मोनल बदलावों के दौरान महिला के शरीर में क्या होता है?"

गौरतलब है कि चुनावी रैली में नेताओं के बयान का स्तर गिरने की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले, बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्लास्टर का मजाक उड़ा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
क्रेमलिन में पुतिन की ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसेन रेजाई से मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा?
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
युद्ध रोकने के बदले हूतियों की शर्तें, 51 अरब डॉलर और यमन की सरकार के रूप में मान्यता
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget