एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: शादी के बहाने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक ने महिला गार्ड का किया सेक्शुअल हैरेसमेंट, केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को शादी की तारीख भी दी थी लेकिन उससे पहले ही किसी और लड़की से शादी कर ली. इसके बाद महिला ने पुलिस विभाग का दरवाजा खटखटाया.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में पूर्व सहायक जेल अधीक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पूर्व सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान ने शादी का वादा करके संबंध बनाए. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को शादी की तारीख भी दी थी लेकिन उससे पहले ही किसी और लड़की से शादी कर ली.

पुलिस अधीक्षक (एसपी), अमित सिंह ने कहा कि ''शादी के बहाने एक महिला गार्ड द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में पूर्व सहायक जेल अधीक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.'' सिंह ने कहा, "जबलपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान आरोपी प्रशांत चौहान ने जेल में अपनी सहयोगी एक गार्ड के साथ यौन संबंध बनाए. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ संबंध बनाने के दौरान गर्भपात कराना पड़ा था."

सिंह ने कहा, "मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है. हम जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे और विभागीय जांच शुरू करेंगे और अधिक सबूतों की तलाश करेंगे." पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि चौहान ने उसे शादी का लालच दिया था और 2015 से उसका यौन शोषण करता रहा.

चौहान का जबलपुर की केंद्रीय जेल से सिवनी ट्रांसफर होने के बाद भी दोनों संपर्क में थे, जबकि पुलिस विभाग द्वारा महिला को नरसिंहपुर भेजा गया था. पीड़िता ने बार-बार चौहान से शादी करने का अनुरोध किया. इसके बाद उसने उसे 15 नवंबर की तारीख दी. लेकिन उससे पहले ही चौहान ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद महिला ने पुलिस विभाग का दरवाजा खटखटाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget