एक्सप्लोरर

11 दूल्हे लूटने के बाद 12वें दूल्हे की तलाश में थी ये दुल्हनियां, गिरफ्तार

नई दिल्ली/नोएडा:  भारतीय समाज में हिंदू रीती-रिवाज के तहत शादी को सात जन्मों का साथ माना गया है. अग्नि को साक्षी मान कर लिए गए फेरों में दो लोग सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने की कस्में खाते हैं. लेकिन हम जो खबर आपकों बताने जा रहे हैं उसे सुन कर आप सन्न रह जाएंगे.

नोएडा से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वह पहले शादी करती थी फिर लोगों को ठग कर चंपत हो जाती थी. यह महिला एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे ग्यारह लोगों को अब तक अपना शिकार बना चुकी है और जब बारहवें शिकार को अंजाम देने वाली थी तभी वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

लोगों को चूना लगाने वाली यह दुल्हन अपंग और तलाकशुदा मर्दों को अपना शिकार बनाती थी, फिर शादी करके लूट कर फरार हो जाती थी. सुंदर दिखने वाली आरोपी महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना जानती थी. इस ठगी के धंधे में आरोपी महिला की बहन और जीजा भी शामिल थे. पुलिस के मुताबिक यह महिला लोगों को नशा देकर उनके घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो जाया करती थी. एक शहर में शिकार करने के बाद ये लोग दूसरे शहर की तरफ नए शिकार की तलाश में कूच कर जाया करते थे.

अपने ठग और लूट के इस धंधे को अंजाम देने के लिए मेघा और उसका गिरोह नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली के जोडिएक अपार्टमेंट में रहने लगा और अपने शिकार की खोज में जुट गया. पुलिस के मुताबिक केरल के लॉरेन नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और एक फोन कॉल की बिना पर मेघा के गैंग को धर दबोचने में कामयाब हुई. मेघा, उसकी बहन प्राची और उसके जीजा देवेंद्र को कर्नाटक की पुलिस ने नोएडा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया.

मेघा भार्गव ने अपनी बदमाश कंपनी के साथ लोगों को करोड़ो रुपये का चूना लगा चुकी है. मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली वाली मेघा ने पूणे, राजस्थान, मुंबई, केरल और यहां तक की अपने शहर इंदौर में भी लोगों को शिकार बना चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget