एक्सप्लोरर

CTET परीक्षा में 'सेंध मार' रहे जाली परीक्षार्थी, यूपी भर में गिरफ्तारियां

CBSE की ओर से आयोजित CTET परीक्षा में बड़ा मामला सामने आया है. यूपी के अलग-अलग जिलों में दूसरे अभ्यार्थियों के नाम पर परीक्षा दे रहे जाली 'साल्वर्स' गैंग को पकड़ा गया है.

लखनऊ: CBSE की ओर से आयोजित CTET परीक्षा (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) में बड़ा मामला सामने आया है. यूपी के अलग-अलग जिलों में दूसरे अभ्यार्थियों के नाम पर परीक्षा दे रहे जाली 'साल्वर्स' गैंग को पकड़ा गया है. प्रयागराज, गोरखपुर और मुरादाबाद में छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारियां हुई हैं. गिरफ्तार लोगों में शिक्षक और इंजीनियर शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. शुरूआत गोरखपुर से हुई थी.

इससे पहले यूपी एसटीएफ ने CBSE की ओर से आयोजित CTET परीक्षा में 'घपला' करते हुए एक शख्स को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था. आरोपी किसी और के नाम पर यह परीक्षा दे रहा था. पकड़ा गया आरोपी, बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है. प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने 50 हजार रुपए लेकर परीक्षा पास करने की गारंटी ली थी.

गौरतलब है कि कई स्थानों पर CTET की परीक्षा चल रही है. ऐसे में इस नए खुलासे ने सीबीएसई औऱ पुलिस दोनों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. पुलिस ने बताया कि एसटीएफ को मिली सूचना के आधार पर गोरखपुर के तारामंडल के कजाकपुर स्थित इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में छापा मारा गया. यहां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पकड़े गए आरोपी का नाम यतिंद्र कुमार सिंह है. जांच में पता चला कि प्रतीक सिंह की जगह बैठ कर परीक्षा दे रहा था. इस मामले में अब दोनों से ही पूछताछ होगी. यह भी माना जा रहा है कि यह पूरा काम किसी गिरोह के जरिए किया जा रहा है. और इस परीक्षा में कई ऐसे लोग हो सकते हैं जो दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे हों. ऐसे लोगों की तलाश के लिए जांच गहन कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: 

नौकरी के नाम पर नेट से ठगी, विदेश भेजने का झांसा देकर उड़ाए करोड़ों

MBBS में दाखिले के नाम पर ठगे 22 लाख, कर्नाटक के ठग ने गोरखपुर में बनाया शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

Embed widget