एक्सप्लोरर

पटना: रूपेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सुनकर दंग रह जाएंगे कि क्या हुआ था !

एयरलाइंस मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश आदि में नहीं बल्कि रोडरेज में रूपेश को गोली मारी गई थी.

पटना: एयरलाइंस मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश आदि में नहीं बल्कि रोडरेज में रूपेश को गोली मारी गई थी. इस मामले में पुलिस ने पटना के ही रितुराज को गिरफ्तार किया है. उसके तीन अन्य साथियों का भी पता चल गया है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

इससे पहले खुद बिहार के डीजीपी ने दावा किया था कि घटना के तार सुपारी किलिंग से जुड़े हुए हैं. लेकिन, अब मामला बिल्कुल ही अलग आ रहा है. रूपेश के परिजनों को पुलिस की यह थ्योरी गले से उतर ही नहीं रही है. इससे पहले पुलिसे ने हत्याकांड को हाईप्रोफाइल बताते हुए रसूखदारों की जांच शुरू की थी. रूपेश के लिंक पटना के कई विभागों में था और कई ठेकों आदि में भी उसका नाम जुड़ा हुआ था.

रूपेश को उसके घर से ठीक सामने गोली मारी गई थी. उसके शरीर में छह गोलियां लगी थीं. पहले उसे दूर से गोली मारी गई और इसके बाद पास आकर मारा गया. सूत्रों का कहना है कि मामले के लिए गठित की गई एसआईटी ने कुल 50 लोगों से सख्त पूछताछ की थी. इसके साथ ही 600 से ज्यादा मोबाइल नंबरों को पूरी तरह से खंगाला गया था. रितुराज का पता भी टेक्निकल सर्विलांस में ही निकल कर आया है.

सीसीटीवी में पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि गोली मारने में चार अपराधियों का हाथ था. चारों दे अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आए थे. फिर पुलिस ने उनका आगे और पीछे का रूटीन पता किया. मोबाईल फोन लोकेशन आदि के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई. इसके बाद जो असलियत सामने आई उसने अधिकारियों को भी चकित कर दिया. पुलिस का कहना है कि अभी तीन आरोपियों की तलाश चल रही है. उनकी पहचान हो चुकी है.

हालांकि, परिजनों और जानकारों का कहना है कि अचानक आई इस पुलिस की थ्योरी पर भरोसा नहीं हो रहा है.

रुपेश हत्याकांड में पुलिस अभी भी खाली हाथ, शुरूआती जांच में किए थे बड़े-बड़े दावे रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget