एक्सप्लोरर

रुपेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, जल्द सुलझ सकता है मामला

इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रुपेश कुमार सिंह के हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बिहाल पुलिस की अलग-अलग इकाईयां इस मामले की जांच में लगी हुई हैं.

पटना: इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रुपेश कुमार सिंह के हत्याकांड में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बिहाल पुलिस की अलग-अलग इकाईयां इस मामले की जांच में लगी हुई हैं. अब पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है.

ताजा सूचना के अनुसार एसआईटी ने देर रात जहानाबाद और छपरा में छापे मारे हैं. इन स्थानों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने पहले ही मामले का जहानाबाद से लिंक होने का शक जताया था. साथ ही आसपास के कई राज्यों में भी छापेमारी हो रही है.

इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस हेडक्वार्टर के तीन आईपीएस, आईजी, एसएसपी से लेकर 60 अन्य अधिकारियों की टीम लगी हुई है. अलग-अलग टीमें भीन्न थ्योरीज पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही अब कुछ करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

अब एसआईटी का दावा है कि पिछले 48 घंटों में जो जांच हुई है उससे हत्याकांड की गुत्थी खुल सकती है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ ठेस सुराग हाथ लगे हैं जिनकी पुष्टि की जा रही है. जहानाबाद से ही मामला सुलझाने के संकेत पुलिस ने दिए हैं.

गौरतलब है कि रुपेश घटना के दिन एयरपोर्ट से घर लौटे थे. बिल्डिंग के सामने ही गेट पर जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी उनपर हमला हुआ. दो हमलावरों ने पहले दूर से गोली चलाई और फिर उनके करीब जाकर जैसे बंदूक ही खाली कर दी. उनके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले थे.

इस घटना के बाद से बिहार की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री नितीश कुमार खुद इस मामले में हर रोज रिपोर्ट ले रहे हैं. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक मामला सुलझा लेती है.

यह भी पढ़ें: 

8वीं पास शातिर ने 10 हजार लड़कियों की अश्लील तस्वीरें नेट पर डालीं, गिरफ्तार

दहेज के लिए दरिंदों ने पीट-पीट कर मार डाला, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget