फिल्म से प्रभावित होकर नाबालिगों ने किया 13 साल के लड़के का अपहरण, भागने पर जान ली
गंज बसौदा ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र मर्सकोले के अनुसार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने पवन की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. पीड़ित का शव मंगलवार को एक खेत से बरामद किया गया.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंज बसौदा में 19 साल के एक लड़के और चार अन्य नाबालिगों ने अपने ही इलाके में रहने वाले 13 साल के एक लड़के का अपहरण कर लिया. अपहरण का मकसद फिरौती की रकम वसूल करना था. ये सभी पड़ोस में रहते थे और एक दक्षिण भारतीय को देखने के बाद अपहरण के लिए प्रभावित हुए थे. सोमवार शाम को घर नहीं लौटने पर पीड़ित के माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पीड़ित का शव मंगलवार को एक खेत से बरामद किया गया. उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह के चारों ओर एक दुपट्टा बंधा हुआ था. पुलिस के मुताबिक गंज बसौदा में केटरिंग का कारोबार चलाने वाले नारायण सिंह कुशवाहा का 13 वर्षीय बेटा पवन कुशवाहा सोमवार शाम लापता हो गया.
वह दोपहर में खेलने के लिए अपने घर से साइकिल पर निकला था और फिर नहीं लौटा. उसे अंतिम बार एक दोस्त के साथ खेलते देखा गया था, लेकिन जब दोस्त उसके बारे में कुछ नहीं बता पाया तो परिवार पुलिस के पास पहुंचा. नाबालिग लड़के के साथ जो खेल रहा था उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को 19 साल के अजय चिधर और चार अन्य नाबालिगों के बारे में बताया जिन्होंने पवन का फिरौती के लिए अपहरण किया और एक खेत में उसका शव फेंकने की बात कबूल की.
गंज बसौदा ग्रामीण पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र मर्सकोले के अनुसार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने पवन की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. आरोपियों ने कहा है कि उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म देखने के बाद फिरौती के लिए लड़के का अपहरण कर लिया था और जब पवन ने भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे एक भारी पत्थर से सिर पर मार दिया. पवन को बेहोश समझकर जल्दबाजी में उसका मुंह दुपट्टे से बांध दिया और फिरौती न मिलने पर शव को एक खेत में फेंक दिया.
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: नहीं खुल रही गतिरोध की गांठ, सीएम पद पर अड़ी शिवसेना बोली- जो तय हुआ था वही होगा
पाकिस्तान ने फिर की ओछी हरकत, करतारपुर के लिए जारी वीडियो सॉन्ग में दिखा भिंडरावाला का पोस्टर






















