एक्सप्लोरर

'टोकन' काउंटर से ही पीछे पड़ जाती हैं मेट्रो की 'चोरनियां', यात्रा से पहले बरतें ये सावधानियां

नई दिल्ली : सुरक्षा बल सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो में अपराध को लेकर जो आंकड़ा दिया है वह चौंकाने वाला है. इससे साफ है कि मेट्रो में होने वाली ज्यादातर चोरी की वारदातें महिला गिरोह के अंजाम दे रहे हैं. सीआईएसएफ के आंकड़े के अनुसार 90 प्रतिशत चोरियों में महिलाओं का हाथ है. कुल 373 पॉकेटमारों में से 329 महिलाएं हैं, जो कि चौंकाने वाला आंकड़ा है.

मेट्रो में यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है

इनकी संख्या भी काफी ज्यादा है. ऐसे में हर यात्री को मेट्रो में यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है. इसके लिए इन चोरनियों के वारदात के तरीकों को भी समझना होगा. साथ ही सुरक्षा बलों की ओर से दी गई टिप्स भी ध्यान में रखनी होगी. सावधानी से इन महिला चोर गिरोहों से बचा जा सकता है. सीआईएसएफ ने भी इसे लिए विशेष अभियान चला रखा है.

यह भी पढ़ें : मेट्रो की 'लेडी पॉकेटमार' : 90 % चोरियों में महिला गैंग, 8 स्टेशनों पर पलक झपकते हाथ साफ

टोकन काउंटर से ही नजर :

इस मामले में यह बात सामने आई है कि महिला चोर गिरोह टोकन काउंटर से ही शिकार खोजना शुरू कर देता है. स्मार्ट कार्ड वालों को वे कम शिकार बनाती हैं. क्योंकि, रोज आने-जाने वाले ज्यादा सावधन रहते हैं.

उतरते-चढ़ते समय ही देती हैं झटका :

चोरी का इनका समय ट्रेन के अंदर नहीं बल्कि उतरते-चढ़ते समय का होता है. उस समय भीड़ के प्रवाह का फायदा यह उठाती हैं. साथ ही पहले से तय शिकार के बैग में से या जेब में से सामान निकाल लेती हैं.

बाहर से आने वालों को शिकार :

बाहरी लोगों को ये ज्यादा शिकार बनाती हैं. टोकन लेने से ही वे पहचान जाती हैं. इसके बाद वे रास्ता-आदि के बारे में जानकारी देने या पूछने को लेकर शिकार के करीब भी आ जाती हैं.

इन आठ स्टेशनों पर है ज्यादा सक्रियता :

वैसे तो इन महिला चोर गिरोहों की सक्रियता सभी स्टेशनों पर हैं लेकिन, कुछ खास स्टेशनों पर इनका आतंक ज्यादा है. वो स्टेशन हैं कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, शहादरा, हूडा सिटी सेंटर, राजीव चौक, कीर्ति नगर, नई दिल्ली और तुगलकाबाद.

बचने को अपनाएं ये तरीके :

- अपना पर्स और मोबाइल आगे की जेबों में रखें

- यदि जेब खुली हो तो उतरते-चढ़ते समय वहां पर हाथ रखें

- उतरते-चढ़ते समय मोबाईल पर बात आदि न करें

- यदि बैग रखते हैं तो उसे आगे की तरफ लटका कर रखें

- महिलाएं अपना पर्स कभी भी बगल में रख कर न उतरें/चढ़ें

- कोई भी शक होने पर सीधे सुरक्षाकर्मी से संपर्क करें

- पर्स या बैग की चेन आदि ठीक से लॉक रखें

- टोकन आदि लेने के लिए पूरे पैसे न दिखाएं, चेंज आगे रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget