एक्सप्लोरर

'उबल रही भावनाओं' के बीच उदयपुर में 24 घंटे के लिये इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

राजसमंद में हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हत्यारे के पक्ष और विपक्ष में काफी कुछ कहा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो रहा है.

उदयपुर: उदयपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने जिले में 24 घंटे के लिये इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी. आगामी आदेश तक यह निषेधाज्ञा लागू रहेगी. संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा के अनुसार इस दौरान विभिन्न मोबाइल सेवा प्रदाताओं द्वारा दी जा रही 2जी, 3जी व 4जी इंटरनेट सेवा, एमएमएस, वाट्सअप, फेसबुक ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सेवाएं निलंबित रहेगी.

जिला मजिस्ट्रेट बिष्णु चरण मल्लिक ने अगले आदेश तक जिले में भारतीय दंड प्रक्रिया की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है. उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान धरना, प्रदर्शन, रैली एवं भड़काऊ भाषण आदि पर रोक रहेगी. जिला मजिस्ट्रेट और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया के पोस्ट, तस्वीरों एवं वीडियो पर नजर रखेगा.

राजसमंद में हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हत्यारे के पक्ष और विपक्ष में काफी कुछ कहा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो रहा है.

हत्यारे शंभूलाल रैगर के समर्थन में व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर मैसेज डाले जा रहे हैं और उसके अकाउंट में पैसे जमा कराने की अपील की जा रही है. दूसरी ओर मृतक अफराजुल के पक्ष में भी रैलियां आयोजित की जा रही हैं जिनमें भड़काऊ बातें की जा रही हैं.

पुलिस सोशल मीडिया को मॉनीटर कर रही है और आपत्तिजनक मैसेज भेजने वालों को गिरफ्तार भी कर रही है. करीब 6 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस राजसमंद, उदयपुर और चितौड़गढ़ इलाकों में बेहद सक्रिय है और हर हालात से निपटने के लिए तैयार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'

सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद

'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा

Embed widget