एक्सप्लोरर

तेलंगानाः 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर तीन और छात्रों ने खुदकुशी की

राव ने कहा कि पूरक परीक्षाओं को पहले आयोजित कराया जाए और जल्द से जल्द परिणाम घोषित किया जाए क्योंकि छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाएं देनी हैं.

हैदराबाद: तेलंगाना में 12वीं की परीक्षा में फेल होने की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान दो लड़कियों समेत तीन विद्यार्थियों ने आत्महत्या कर ली. राज्य सरकार ने परीक्षा में फेल हुए छात्रों से 'अंकों के फिर से जोड़े जाने और पेपर की फिर से जांच के लिए' किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेने का बुधवार को निर्णय किया. वहीं इंटर की परीक्षा के परिणाम घोषित करने में कथित घपले को लेकर प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा.

पुलिस ने बताया कि तीन और छात्रों के खुदकुशी करने के कारण पिछले कुछ दिनों में आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

कुछ छात्र संघों ने आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल से समूचे तेलंगाना में 17 छात्रों ने कथित रूप से आत्महत्या की है क्योंकि वे परीक्षा में या तो फेल हो गए हैं या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए.

प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा और विद्यार्थी एवं उनके मात-पिता तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीएसबीआईई) के दफ्तर के पास जमा हो गए.

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने परीक्षा परिणामों के ऐलान और उसके बाद के घटनाक्रम पर शिक्षा मंत्री जी जगदीश रेड्डी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

मुख्यमंत्री कार्यकाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राव ने 12वीं की कक्षा में फेल होने वाले सभी छात्रों के अंकों की दोबारा से जोड़ा और पेपर की फिर से जांच निशुल्क करने के निद्रेश अधिकारियों को दिए.

राव ने कहा कि पूरक परीक्षाओं को पहले आयोजित कराया जाए और जल्द से जल्द परिणाम घोषित किया जाए क्योंकि छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाएं देनी हैं.

परीक्षा में फेल होने पर कुछ छात्रों द्वारा कथित रूप से खुदकुशी करने की घटनाओं पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में फेल का होने का मतलब यह नहीं है कि जिदंगी में विफल हो गए हैं.

UPA-3 बनाने की राह पर कांग्रेस, यूपी के नतीजे सबको चकित कर देंगे- सलमान खुर्शीद

चुनाव में 'चरित्र हनन' वाले हथियार की अनसुनी कहानी । घंटी बजाओ में देखिए ऑपरेशन चुनावी 'आतंकवाद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज

किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात

Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

Embed widget