एक्सप्लोरर

दोस्ती करने के लिए रोहतक ट्रैफिक पुलिस ने लड़की से मांगा नंबर, हुआ सस्पेंड

रोहतक ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को दोस्ती करने के लिए नेशनल कराटे खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट से उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया. उसकी इस हरकत पर बिफरी नेशनल खिलाड़ी ऑटो में वर्दी पहने सिपाही को लेकर महिला थाने में पहुंच गई.

रोहतक: रोहतक ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को दोस्ती करने के लिए नेशनल कराटे खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट से उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया. उसकी इस हरकत पर बिफरी नेशनल खिलाड़ी ऑटो में वर्दी पहने सिपाही को लेकर महिला थाने में पहुंच गई. लड़की का आरोप है कि थाने में एसएचओ ने सिपाही पर कार्रवाई करने की बजाए खिलाड़ी को तर्क दिया कि वह सिर्फ आरोपी को जलील कर सकती है. यहां तक की पुलिस कर्मी एक वीडियो में इंसानियत की दुहाई देते हुए माफी मांग रहा है. लड़की चाहती है कि इस मामले में कार्यवाही होनी चाहिए.

प्रीत विहार कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह बीसीए पास करने के बाद कराटे की प्रेक्टिस करती है. खिलाड़ी नेशनल और राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता खेल चुकी है. वह फिलहाल शीला बाईपास स्थित एक एकेडमी में तैयारी करती है. खिलाड़ी का कहना है कि वह गुरूवार को प्रेक्टिस खत्म करने के बाद पावर हाउस से ऑटो में बैठकर डबल फाटक की तरफ जा रही थी. खिलाड़ी जब ऑटो में बैठी तो उसने अपने पिता के पास फोन करके कहा कि वह दस मिनट में घर आ रही है. खिलाड़ी के अनुसार जब ऑटो मेडिकल मोड पर पहुंचा तो यहां से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही उसमें सवार हो गया.

डी पार्क पर ऑटो में खिलाड़ी और सिपाही ही सवारी के रूप में बैठे थे. डी पार्क पर चालक ने ऑटो रोक लिया और किसी काम से एक दुकान पर चला गया. खिलाड़ी को अकेला पाकर सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर मांगा. इस पर खिलाड़ी ने उससे नंबर मांगने का कारण पूछा तो सिपाही ने कहा कि वह सिर्फ दोस्ती करने के लिए मांग रहा है. इस पर खिलाड़ी बिफर गई. इसी बीच ऑटो चालक आ गया. उसने खिलाड़ी से सारी कहानी पूछी. खिलाड़ी ने चालक से ऑटो को महिला थाने में ले जाने की बात कही. फिर चालक ऑटो को महिला थाने लेकर चल दिया. हालांकि सिपाही ने खिलाड़ी से माफी मांगकर पीछा छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन खिलाड़ी ने उसकी एक नहीं सुनी. जिसका खिलाड़ी ने वीडियो भी बना लिया.

खिलाड़ी का आरोप है कि महिला थाना प्रभारी द्वारा सिपाही के खिलाफ कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा है. यही नहीं एसएचओ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जलील कर सकते हैं, भाषण देने की जरूरत नहीं है. लेकिन वे चाहती है कि इस मामले में कार्यवाही की जाए. ताकि हमारी सुरक्षा करने का दावा भरने वाले ऐसा कदम ना उठा पाएं.

इस मामले में जब पुलिस से बात की गई तो डीएसपी रविंद्र का कहना है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है. अगर कोई लिखित शिकायत दी जाती है तो मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और अगर दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी.

छेड़खानी का शिकार हुई पीड़िता खिलाड़ी ने नेशनल और 6 राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है. उसने जिला स्तर भी विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. खिलाड़ी ने फरवरी 2017 में गोवा में नेशनल स्तर पर मुकाबला खेला था. इसके बाद उसने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. खिलाड़ी के पिता राज मिस्त्री हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget