एक्सप्लोरर

Germany Hit And Run Case: दस साल के मासूम को सैकड़ों मीटर घसीटती रही ट्रेन, हुई दर्दनाक मौत- जानें क्या है पूरा मामला

Hit And Run Case: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जर्मनी के रेकलिंगहौसेन शहर में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

Germany Hit And Run Case:  कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली के कंझावला में लड़की के कार से घसीटे जाने की खबर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. लेकिन जर्मनी के एक कस्बे से आई ताजा खबर आपको इससे कहीं ज्यादा डरावनी लगेगी. दरअसल यहां के रेकलिंगहॉसन कस्बे में गुरुवार को दो बच्चे न सिर्फ ट्रेन से टकराए बल्कि उन्हें काफी दूर तक घसीटा भी गया. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. लोकल न्यूजपेपर बाइल्ड ने ये जानकारी दी.

जर्मनी के रेकलिंगहॉसन शहर में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि रुहर इलाके से गुजर रही ट्रेन ने बच्चों को रेलवे लाइन के किनारे कई सौ मीटर तक घसीटा. कथित तौर पर कई युवा ट्रेन दुर्घटना में शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक हताहतों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है.

ड्रोन का इस्तेमाल कर हो रही तलाशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 दमकलकर्मी और बचावकर्मी दुर्घटनास्थल पर तैनात किए गए थे. बचाव दल ट्रैक बेड की खोज कर रहे थे और पीड़ितों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे. नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के आंतरिक मंत्री हर्बर्ट रेउल ने गुरुवार रात घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि दुर्घटना में घायल हुआ 10 वर्षीय लड़का जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से घायल बच्चे के परिजनों ने कहा, "यह भयानक है. यहां जो कुछ भी हुआ वह बहुत भयानक है और आप उम्मीद कर सकते हैं कि माता-पिता किस दर्द से गुजर रहे होंगे."

भारत में भी हो रही है इस तरह की घटना
बीते दिनों भारत में भी इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं. जहां राहगीरों को वाहन से टक्कर मार घसीटा गया है. बीते कुछ दिनों पहले यूपी के बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला टीचर को टक्कर मार दी. इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इस दौरान किसी वजह से ट्रक में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी के साथ फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ें : Crime News: ज्वैलरी शॉप में घुसने के लिए 15 फीट खोदी सुरंग, जब कुछ नहीं मिला तो चोरों ने लिखा- सॉरी, मामला करेगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget