एक्सप्लोरर
एक माह के नवजात को बेचने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

पुणे: पुणे पुलिस ने एक महीने के बच्चे को तीन लाख रूपये में कथित तौर पर बेचने की कोशिश कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में से एक बच्चे की मां है. पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया ‘‘ डोंबीवली निवासी 23 साल की ललिता सोमनाथ पाटिल , उल्हासनगर की आशा अहिर जिसकी उम्र 27 साल तथा पुणे निवासी दीप्ति खरात एवं केशव धेंडे को गिरफ्तार किया है’’ उन्होंने बताया कि ललिता बच्चे की मां है. तीनों महिलाएं बच्चे को बेचने में मदद के लिए धेंडे के संपर्क में थीं जो शहर में एक अनाथालय चलाता हैऔर पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
बॉलीवुड
Source: IOCL

























