एक्सप्लोरर

दिल्ली: थप्पड़ का बदला लेने के लिए शार्पशूटर ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस की माने तो प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र ने एक महीने पहले नकुल सांगवान को एक कैफ़े के बाहर थप्पड़ मार दिया था. पूछताछ में नकुल ने बताया कि नरेंद्र की हत्या उसने सिर्फ थप्पड़ का बदला लेने के लिए की है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने नकुल सांगवान नाम के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की माने तो प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र ने एक महीने पहले नकुल सांगवान को एक कैफ़े के बाहर थप्पड़ मार दिया था. थप्पड़ का बदला लेने के लिए नकुल सांगवान ने प्रॉपर्टी डीलर को मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, मंगलवार शाम करीब 4 बजे दिल्ली के द्वारका इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी. इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. नरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिनदहाड़े हुई क़त्ल की इस वारदात के बाद पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए. मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश करना शुरू किया. इलाके की तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. पुलिस को क़त्ल के समय की भी फुटेज मिली, लेकिन उसमें आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी क्योंकि दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहना था.

पुलिस ने जब मरने वाले प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई तो पुलिस को पता चला कि करीब एक महीने पहले नरेंद्र का किसी बात पर नकुल सांगवान नाम के एक बदमाश से झगड़ा हो गया था. उस झगड़े में नरेंद्र ने बदमाश नकुल को थप्पड़ मार दिया था. इस जानकारी के बाद पुलिस की शक की सुई सीधा नकुल सांगवान नाम के बदमाश पर गई क्योंकि नकुल पर पहले भी कई मामले दर्ज थे. पुलिस को जानकारी मिली की नकुल सांगवान द्वारका से कही निकलने वाला है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर नकुल को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में नकुल ने बताया कि नरेंद्र की हत्या उसने सिर्फ थप्पड़ का बदला लेने के लिए की है. नकुल ने ये भी बताया कि हत्या की इस वारदात में उसके साथ उसका एक और साथी नंदू भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने नरेंद्र की हत्या से पहले पूरी प्लानिंग की, कई बार रैकी की, ये जानने की कोशिश की कि आखिरकार प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र किस समय अकेला होता है. मंगलवार को जब उन्हें नरेंद्र कार में अकेला नज़र आया तो दोनों ने नरेंद्र को गोलियों से भून दिया. फिलहाल पुलिस ने शार्पशूटर नकुल सांगवान को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसके साथी नंदू की तलाश अभी भी जारी है. पुलिस की माने तो दोनों शातिर बदमाश हैं और दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने 'फोर डी' फैक्टर से सुनाई ग्रोथ की कहानी, निवेशकों को दिया भारत आने का न्यौता

भगोड़ा मेहुल चोकसी भारत के हवाले होगा, ABP न्यूज़ से बोले एंटीगुआ के पीएम- हम प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget