एक्सप्लोरर

दिल्ली: आदर्श नगर में हुई लूट और हत्या की वारदात सुलझी, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी से पुलिस को पता चला कि कुछ लोग जितेंद्र के साथ लूटपाट की कोशिश कर रहे थे और उसे पीट रहे थे. करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 35 साल के शख्स की लूटपाट के दौरान हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है.
 
दरअसल, 29 जुलाई को पुलिस को आदर्श नगर इलाके में एक एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस को जितेंद्र यादव नाम का एक शख्स घायल हालात में मिला जो कि आदर्श नगर का ही रहने वाला था. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि जितेंद्र का एक्सीडेंट नहीं हुआ बल्कि उसकी हत्या की है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी से पुलिस को पता चला कि कुछ लोग जितेंद्र के साथ लूटपाट की कोशिश कर रहे थे और उसे पीट रहे थे. करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उन लड़कों की तलाश शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या करने वाले भी आदर्श नगर के ही रहने वाले हैं और बेहद शातिर अपराधी है.
 
लूट के पैसे बरामद
एक सूचना के बाद पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के पैसे, खून से सने कपड़े और कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू और बड़ा सुआ (जिससे बर्फ तोड़ते हैं) बरामद कर लिया है. नॉर्थ वेस्ट डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि सभी आरोपी नशे करने के आदि हैं और रात के समय इसी तरह लूट की वारदात को अंजाम देते हैं. अगर कोई इनसे उलझता है तो ये बदमाश कत्ल करने से भी बाज नहीं आते.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget