एक्सप्लोरर

दिल्ली: महिला से रेप, बेटी से छेड़खानी करने वाला बाबा आशु उर्फ आसिफ खान गिरफ्तार

दिल्ली के बेहद पॉश इलाके हॉज़ ख़ास में आश्रम चलाने वाले ढोंगी बाबा आशु महाराज उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. धर्म बदलकर लोगों के साथ क्राइम करने वाले इस बाबा पर महिला के साथ रेप और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं.

नई दिल्ली: आशु महाराज उर्फ आसिफ खान मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने पहले इस ढोंगी बाबा को हिरासत में लिया था. फिलहाल क्राइम ब्रांच इससे पूछताछ कर रही है. आसिफ अपना नाम बदलकर आशु महाराज बनकर लोगों को लूट रहा था. इसपर एक महिला ने रेप और बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया है. महिला ने आसिफ के बेटे और उसके दोस्त पर भी रेप का आरोप लगाया है. इसी मामले में क्राइम ब्रांच आसिफ से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली के बेहद पॉश इलाके हौज़ ख़ास से कल एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया था. मामले में एक महिला ने आशु 'महाराज' पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने बीते 6 अगस्त को आशु, उसके बेटे और बेटे के दोस्त पर रेप के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि अब ये लोग उसकी बेटी को निशाना बनाने के फिराक में थे जिसकी वजह से लड़की के साथ छेड़खानी की गई. मामले के प्रकाश में आने के बाद आशु को लेकर कई खुलासे हुए हैं और जो सबसे बड़ी जानकारी मिली है वो ये है कि इस ढोंगी बाबा का नाम आसिफ खान है.

दिल्ली में घूम-घूमकर लोगों को ठगा आशु उर्फ आसिफ खान के बारे में पता चला है कि ये साल 1997 तक दिल्ली के वजीरपुर इलाके की जेजे कॉलोनी में रहता था. लेकिन वशीकरण और जादू-टोना सीखने के बाद पहले दिल्ली के त्रिनगर और उसके बाद सराय रोहिल्ला इलाके के पदम नगर में अपना ऑफिस खोला. लेकिन इन ठिकानों पर जब मोटी रकम लेने के बावजूद कई लोगों की मुश्किलें हल नहीं हुईं तब ये वहां से रातों-रात धंधा समेटकर फरार हो गया. उसके बाद करीब 20 साल पहले आसिफ उर्फ आशु पीतमपुरा आया और यहां अपना आश्रम बनाया. फिलहाल इसका ऑफिस दिल्ली के हौज़ ख़ास में है.

रियल स्टेट में लगाता था बाबागिरी से मिले पैसे आपको बता दें बाबागिरी के धंधे से आसिफ के पास जो पैसा आता है उसे वो रियल स्टेट के धंधे में लगाता है. इसमें उसके बेटे का दोस्त उसका साथ देता है. ये वही दोस्त है जिसके ऊपर महिला ने रेप का आरोप लगाया है. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में आशु उर्फ आसिफ ने करोड़ो रुपये का इंवेस्टमेंट कर रखा है. इसी कमाई की वजह से इसके पास महंगी विदेशी कारें भी हैं.

नेता, पुलिस, फिल्मी हस्तियों ने खुद को बनाया शिकार आशु अपने क्लाइंट्स को मुलाकात के लिए फाइव स्टार होटलों में बुलाता है. इनमें दिल्ली के ली मेरिडियन, शंगरी- ला और हयात जैसे बड़े होटलों का नाम शामिल है. इसके क्लाइंट्स में नेताओं के अलावा आईएएस अफसर और दिल्ली पुलिस के कई अफसरों से लेकर फिल्म जगत के लोग तक शामिल हैं. पुलिस के कई बड़े अधिकारी प्रमोशन के लिए और नेता चुनाव जीतने के लिए इसके ऑफिस आया करते हैं. आशु ने इनसे भी पूजा पाठ के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे हैं. दावा किया जा रहा है कि कुछ महीने पहले आशु एक अदाकारा के बुलाने पर उसका संकट दूर करने मुंबई में उसके घर भी गया था.

ये भी देखें 

घंटी बजाओ: गन्ना किसानों पर योगी जी की उल्टी वाणी ! गन्ना छोड़ किसान क्यों बेचें सब्जी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget