एक्सप्लोरर

सीबीआई ने दाऊद के सहयोगी फारूक टकला को दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया

सीबीआई ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी फारूक टकला को मुंबई 1993 सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में संलिप्तता के आरोप में आज दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया.

नयी दिल्ली: सीबीआई ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी फारूक टकला को मुंबई 1993 सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में संलिप्तता के आरोप में आज दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि फारूक टकला के नाम से कुख्यात मोहम्मद फारूक दुबई से यहां आया था. सीबीआई की टीम ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आव्रजन कार्यालय से उसे गिरफ्तार किया.

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि फारूक (57) को आज अदालत में पेश किया जाएगा. हालांकि सीबीआई ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि टकला के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस लंबित होने के बावजूद वह दिल्ली कैसे पहुंचा.

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद से टकला को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया और विमान से दिल्ली रवाना किया गया. डी-कंपनी में फारूक की भूमिका स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ अधिकारियों का कहना है कि वह दुबई में दाऊद का कामकाज संभालता था.

टकला को मुंबई ले जाया गया है जहां 1993 सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले की सुनवायी कर रही अदालत के समक्ष उसे पेश किया जाएगा. देश की औद्योगिक राजधानी में हुए इन विस्फोटों में 257 लोगों की जान गयी थी जबकि 82 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था. विस्फोट के तुरंत बाद मामले में मुख्य आरोपी दाऊद और अन्य दुबई भाग गये, और बाद में पाकिस्तान चले गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget