एक्सप्लोरर

कोलकाता: स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में डांस टीचर गिरफ्तार

एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

कोलकाता: एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा, "दक्षिण कोलकाता के एक प्राथमिक स्कूल के नृत्य शिक्षक सोमेन राणा को बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तहत कक्षा दो की छात्रा से दुर्व्यवहार करने के लिए गिरफ्तार किया गया." इस घटना की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि यदि यह पाया गया कि छात्र की सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. मां ने पहले किया बेटी का कत्ल और फिर लाश के दो टुकड़े कर अलमारी में छुपाया चटर्जी ने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि स्कूल अधिकारियों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए. विशेष तौर पर लड़कियों के स्कूल में छात्रों की सुरक्षा पुरुष कर्मचारियों पर नहीं सौंपी जानी चाहिए." उन्होंने कहा, "हमने स्कूलों के लिए सुरक्षा के नए दिशानिर्देश तैयार किए हैं. यदि इन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो सरकार व संबंधित विभाग निश्चित रूप से उचित कार्रवाई करेंगे." यह घटना गुरुवार शाम सामने आई. इसके बाद शुक्रवार सुबह से नाराज अभिभावकों का एक समूह स्कूल परिसर के बाहर जमा हुआ. अभिभावक अपराधी को सजा देने की मांग कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जमीन हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज उन्होंने इसके लिए स्कूल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि पर्याप्त सुरक्षा के उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए गए हैं और सभी बालिका विद्यालयों में पुरुष शिक्षकों को नियुक्त किया गया है. एक अभिभावक ने कहा, "वे कह रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरा हटाया गया है, क्योंकि मरम्मत का कार्य चल रहा है. वे हर साल बहुत ज्यादा पैसा लेने के बाद भी बच्चों की सुरक्षा के साथ समझौता कैसे कर सकते हैं." रेलवे पटरी पर सेल्फी ले रही युवती की मौत, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल एक अन्य अभिभावक ने कहा, "लड़कियों के स्कूल में पुरुष शिक्षक क्यों रखे गए हैं? खास तौर से नृत्य व शारीरिक शिक्षा के लिए, जिसमें शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं. इसे महिला शिक्षकों द्वारा सिखाया जाना चाहिए." शहर में एक महीने पहले इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें दो शारीरिक प्रशिक्षण अध्यापक ने कथित तौर पर चार साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया था. इसे लेकर हफ्ते भर अभिभावकों द्वारा प्रदर्शन करने पर दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया और स्कूल के प्राचार्य को हटाया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
Fact Check: CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
Fact Check: CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
CSK में चले गए हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले हुई डील; जानें वायरल दावे की सच्चाई
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
Explained: 146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है 'गॉडजिला'?
146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है गॉडजिला?
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget