एक्सप्लोरर

BSF ने दलाल के चंगुल से बांग्लादेशी नाबालिग लड़की को कराया मुक्त, एक गिरफ्तार भी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक नाबालिग बांग्लादेशी युवती को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 15 साल की युवती को मुक्त कराया गया है.

कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक नाबालिग बांग्लादेशी युवती को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 15 साल की युवती को मुक्त कराया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसी ने एक दलाल को भी पकड़ा है. वे अवैध रूप से सीमा पार कराकर लड़की को भारत लाने की कोशिश में थे.

बीएसएफ को खूफिया जानकारी मिली थी कि एक संदिग्ध बाइक सवार सीमा पर दिखा है. सूचना थी कि वह किसी लड़की को अवैध ढंग से भारत में लाने की कोशिश कर रहा है. जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह लड़की को छोड़कर भागने लगा. लेकिन, जवानों ने उसे धर दबोचा. लड़की ने बताया कि वह कुछ काम करने के लिए और पैसे कमाने के लिए भारत आना चाह रही थी.

उसने बताया कि उसकी कोई रिश्तेदार पश्चिम बंगाल में रहती है और उसी के कहने पर वह भारत आने का प्रयास कर रही थी. उसने बताया कि वह पांच हजार रुपए देकर बंग्लादेश से भारत की सीमा में आई थी और यहां भी उसे पांच हजार रुपए देने थे. उससे पहले ही उसे दलाल के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं. कुछ अन्य लोग भी पकड़ में आ सकते हैं.

प्राथमिक जांच में पता चला कि दो दिनों तक दलाल ने उसने अपने घर में रखा और उसका नकली आधार कार्ड भी बनाया गया. अब एजेंसियों के कान खड़े हुए हैं कि दलाल तस्करी के बाद आधार कार्ड तक बना कर भारतीय एजेंसियों को धोखा देने का काम कर रहे हैं. फिलहाल दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है जहां से आगे की कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: 

खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की मूर्तियां हुई चोरी, रांची में एक बरामद

अस्पताल के बाहर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कार्रवाई में एक बदमाश ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget