एक्सप्लोरर

लखनऊ: घायल रितिक से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के एक स्कूल में छात्रा के हमले का शिकार हुए छह वर्षीय छात्र को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे और उसकी कुशलक्षेम पूछी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के एक स्कूल में छात्रा के हमले का शिकार हुए छह वर्षीय छात्र को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे और उसकी कुशलक्षेम पूछी. इस दौरान उन्होंने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों को जख्मी छात्र के उचित इलाज की हिदायत भी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री को मामले की जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि छह वर्षीय रितिक की हालत खतरे से बाहर है.

अलीगंज थाना क्षेत्र में त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल के शौचालय में मंगलवार सुबह पहली कक्षा के छात्र रितिक पर शौचालय में किसी धारदार चीज से हमला किया गया था. एक छात्रा पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लग रहा है. आरोपी छात्रा को जूविनयल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद फ़िलहाल बाराबंकी बाल सुधार गृह भेजा गया.  वहीं आरोपी प्रिंसिपल रचित मानस की ज़मानत को मंज़ूर कर लिया गया है. इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था.

इस घटना ने पिछले साल गुरुग्राम के एक स्कूल में शौचालय में ही एक छात्र की हत्या की याद ताजा करा दी. उस वारदात में भी एक छात्र पर ही हत्या का आरोप लगा है. इस बीच, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिये बच्चों की काउंसिलिंग की आवश्यकता है. हमें बेसिक शिक्षा में काउंसलिंग को और अधिक शामिल करना होगा. उन्होंने कहा कि अभिभावक तथा अध्यापक समन्वय को और मजबूत करना होगा. काउंसलिंग को शिक्षा के पाठ्यक्रम में कैसे लाना है, इस पर अध्ययन हो रहा है.

ब्राइटलैंड स्कूल के मामले में सरकार ने कानूनी कार्रवाई की है. साथ ही पीड़ित छात्र को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. घायल छात्र के फोटो सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने कल स्कूल को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों न उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget