एक्सप्लोरर

बिहार: आरा में स्कॉर्पियो से रौंदकर दो पत्रकारों की हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाई कार में आग

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बिहार सवालों के घेरे में है. बिहार के भोजपुर जिले में रविवार की रात को अपराधियों ने एक पत्रकार समेत दो लोगों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला.

नई दिल्ली: पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बिहार सवालों के घेरे में है. बिहार के भोजपुर जिले में रविवार की रात को अपराधियों ने एक पत्रकार समेत दो लोगों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला. यह वारदात आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई. आरोप है कि गड़हनी के एक पूर्व मुखिया के परिजनों ने इस हत्या को अंजाम दिया है. हत्या में स्कॉर्पियो गाड़ी इस्तेमाल की गई थी.

इससे एक साल पहले सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रविवार को हुई पत्रकार की हत्या का आरोप इलाके के ही दबंग मुखिया के पति और उसके परिजनों पर लगा है. मरने वालों में गड़हनी थाना के बगवां गांव निवासी नवीन निश्चल और विजय सिंह हैं. इनमें नवीन एक हिंदी अख़बार दैनिक भास्कर के लिए कार्य करते थे जबकि विजय सिंह एक मैगजीन के लिए कार्य करते थे. हादसे की सूचना से लोगों का गुस्सा भड़क उठा. गुस्साये लोगों ने स्कॉर्पियो को फूंक दिया और शव के साथ रोड जाम किया.

इस मामले में मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ये कोई घटना नहीं है बल्कि साजिश है. लोगों ने बताया कि गड़हनी के पूर्व मुखिया शाहिदा प्रवीण के पति हरसू मियां से गड़हनी बाजार में थोड़ी नोंक झोक हुई थी. हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी मुखिया का पति ही चला रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए.

वहीं प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया था. मृतक पत्रकार नवीन सिंह दो भाइयों में बड़े थे. छोटा भाई राजेश कुमार पटना जिला पुलिस में कार्यरत है. उनके परिवार में पत्नी नीतू देवी, 18 साल की बेटी निहारिका और 15 साल का बेटा नितिन है. वहीं मृतक विजय कुमार के घर में उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं. पत्रकार नवीन निश्चल के बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

पत्रकार की हत्या के बाद विपक्षी पार्टी आरजेडी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है. आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश के राज में कानून का राज नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget