एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस में की थी अपने साथ लूट की शिकायत, मामले की जांच के बाद शख्स खुद पहुंचा सलाखों के पीछे

दिल्ली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर अपने साथ लूट की घटना की शिकायत की थी. मामले की जांच के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही भेज दिया है सलाखों के पीछे.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली पुलिस में अपने साथ हुई लूट का मामला दर्ज कराया था. यह सुनकर आप चौंक गए होंगे कि जिसके साथ लूट हुई, उसे पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है. जी हां, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. हम आपको बताते हैं आखिरकार कौन सी वजह थी, जिसके चलते पुलिस को शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार करना पड़ा.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त को पंकज लाकड़ा नाम के शख्स ने उन्हें शिकायत दी थी कि सैंट्रो गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर लूटपाट की. साथ ही लाख रुपये कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लूट का मामला दर्ज किया और तफ्तीश शुरू कर दी. पंकज लाकड़ा के बताई गई गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उन्होंने अपने पास जेवरात होने से इंकार कर दिया. पुलिस ने जब पंकज लाकड़ा से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा का पूरा मामला ही पलट गया.

पंकज लाकड़ा का सैंट्रो सवार लड़कों से हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक पंकज लाकड़ा से जब पूछताछ की गई तो वह अपने बयान बदलने लगा, जिसके बाद शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि अलीपुर इलाके में सैंट्रो सवार चारों लड़कों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया था और उसके बाद इसका इन लड़को से झगड़ा हुआ था. लेकिन पंकज लाकड़ा ने खुद को दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर चारों लड़कों की पिटाई की, जिसके बाद सभी लड़के डर के मारे वहां से फरार हो गए.

पिटाई से भी नहीं भरा था मन, लड़कों को पहुंचाना चाहता था हवालात, अब खुद है सलाखों के पीछे

दिल्ली पुलिस के मुताबिक चारों लड़कों की पिटाई के बाद भी आरोपी पंकज बेहद गुस्से में था और वह सभी लड़कों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहता था. इसी के चलते उसने पूरी साजिश रची और दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम पर झूठी कॉल कर दी. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि लूट की कॉल करने वाले पंकज के सभी जेवरात एक बैंक के पास मोर्डगेज हैं.

यह भी पढ़ें.

देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 32.12 फीसदी एक्टिव केस, मृत्यु दर में दर्ज हुई गिरावट

LoC से सटे साधना टॉप पर पहली बार हुई महिला-जवानों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget