एक्सप्लोरर

अंबाला: सेना में भर्ती के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी

सेना अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर एजेंटों की मार्फत सेना में भर्ती का झांसा देने और उससे बचने के बारे लोगों को आगाह किया जाता है लेकिन सरकारी नौकरी का लालच फिर भी कुछ बेरोजगारों को लूटने पर मजबूर कर देता है.

अंबाला: लम्बे समय से बेरोजगारी के चलते आर्मी में सिविल कुक द्वारा सेना में भर्ती के झांसे में आए दो युवकों ने 3 लाख रुपये गंवा दिए. युवकों की शिकायत पर आरोपी को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का कहना है कि सैनिक के चक्कर में वह यह सब काम कर बैठा.

सेना अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर एजेंटों की मार्फत सेना में भर्ती का झांसा देने और उससे बचने के बारे लोगों को आगाह किया जाता है लेकिन सरकारी नौकरी का लालच फिर भी कुछ बेरोजगारों को लूटने पर मजबूर कर देता है. ऐसा ही एक मामला छावनी के बोह इलाका वासी हिमांशु और जसविंद्र के साथ हुआ जिसमें उनको सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ईशोपुर (यमुनानगर) वासी आरोपी अंकुश ने चंगुल में फंसा कर कर उनसे तीन लाख ठग लिए.

पुलिस ने बताया कि 2015 में हिमांशु और जसविंदर ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया था और फिजिकल टेस्ट वाले दिन वहीं उनकी मुलाकात अंकुश से हुई. अंकुश ने अपने आपको सेना का अफसर बताते हुए कहा कि अंबाला सेना भर्ती दफ्तर में उसकी अच्छी जान पहचान है, और उसने सेना में भर्ती करवाने का लालच दिया.

भर्ती करवाने के लिए अंकुश ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपए यानि कुल 3 लाख रुपए जुलाई 2015 में ले लिए और साल के अंत तक भर्ती करवाने का आश्वासन भी दिया. बाद में फोन करने पर कई बार वे फोन नहीं उठाता था और ना ही उसने नौकरी लगवाई. अक्टूबर 2017 में इसने घर जाने पर माना कि वे थोड़े-थोड़े करके पैसे वापिस कर देगा.  तीन साल बीत जाने के बाद भी ना नौकरी लगी  और ना पैसा वापस में मिला तो तंग आ कर  पीड़ितों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक के पास अंकुश के खिलाफ शिकायत दी जिसकी जांच पुलिस की अपराध शाखा के सपुर्द की गई.

जांच में दोषी पाए जाने पर थाना महेश नगर पुलिस ने अब अंकुश को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ 406/420 IPC का मामला दर्ज किया है. पीड़ितों ने कहा कि कई बार रुपए मांगने पर वे हमें गलियां भी देता था.

आरोपी अंकुश को अब महेश नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत से दो दिन का रिमांड लिया है जिसमे उसने भर्ती के नाम पर रुपए ठगने की बात स्वीकारी है. अंकुश ने बताया कि वे 2015 में तेजली स्टेडियम में सेना की भर्ती देखने गया था. वहां उसे सेना की यूनिट में सिविलियन कुक के काम पर रखा गया, जहां से उसका कांटेक्ट अंबाला में हो गया. उसी दौरान पीड़ितों की मुलाकात उससे हुई और सेना में भर्ती के नाम पर उसने दोनों से तीन लाख रुपए ले लिए. अंकुश ने कहा कि अब तक 30 हज़ार रुपए वो वापिस कर चुका है. अंकुश ने बताया कि वो 405 लाइट इन्फेंट्री के सलेमपुर वासी जरनैल सिंह के साथ रहता था उसके चक्कर में यह कर बैठा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget