एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के डीआईजी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

17 साल की लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत और यौन उत्पीड़न की शिकायत का मामला 6 महीने से पुलिस के सामने लंबित था. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

मुंबई: नवी मुंबई में पुलिस ने 17 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक हरकत के मामले में डीआईजी रैंक के एक अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर 17 साल की लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत और यौन उत्पीड़न की शिकायत का मामला 6 महीने से पुलिस के सामने लंबित था. यह घटना छह महीने पहले नाबालिग के जन्मदिन की पार्टी में हुई थी. दरअसल, डीआईजी निशिकांत मोरे और नाबालिग के पिता दोस्त हैं.

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की बर्थडे पार्टी में अधिकारी ने केक खिलाने के नाम पर लड़की की छाती पर से केक उठाकर खाया और लड़की के चेहरे पर लगे केक को एक या दो बार नहीं कई बार उंगली से चाटा. इस पूरी घटना का वीडियो भी है. इस हरकत के बाद लड़की ने अपने परिवार को बताया कि पहले भी वह अधिकारी उसे जबरन किस कर चुके हैं और गलत तरीके से छू चुके हैं. लड़की के परिवार ने बताया कि घटना के बाद से, वे आपराधिक मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारी को बचा रही थी.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. नाबालिग के परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, लड़की के पिता और अधिकारी दोस्त हैं.

शिकायत के मुताबिक, इस साल पांच जून को अधिकारी बिना बुलाए लड़की की जन्मदिन पार्टी में पहुंच गए. उन्होंने शराब भी मांगी. नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

यूपी फिर से ना जले, इसके लिए की जा रही है ये खास तैयारी

सुसाइड के वक्त घर में अकेले थे कुशल पंजाबी, माता-पिता ने चाबी वाले से खुलवाया दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget