एक्सप्लोरर

दिल्ली: कार हादसे में दो छात्रों की मौत, एयरबैग ने बचाई छात्राओं की जान

दोनों ही लड़के अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे. आगे बैठी दोनों लड़कियां एयरबैग के कारण बच गईं जबकि तीसरी लड़की दोनों लड़कों के बीच में बैठी थी और उसे कॉलरबोन में फ्रैक्चर हुआ है.

नई दिल्ली: मुखर्जी नगर इलाके में हुए एक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और तीन छात्राएं घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी छात्र-छात्राएं नशे में थे और एक कॉलेज फेस्ट से वापस लौट रहे थे. रात पौने तीन का वक्त था और गाड़ी की स्पीड 120 से ज्यादा थी. अचानक बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई.

आई-20 गाड़ी से ये सभी छात्र वापस लौट रहे थे. मृतक छात्रों के नाम रितेश और सिद्धार्थ हैं. तीनों लड़कियां एमिटी की छात्राएं बताई जा रही हैं. एमिटी विश्वविद्यालय में एक फेस्ट था जिसमें शरीक होने के बाद सभी ने आउटिंग का मन बनाया.

10.30 पर सभी घूमने के लिए निकले और नशे की स्थिति में घूमते रहे. इन लोगों ने पहले एक पब में शराब पी और फिर खाना खाने के लिए मुरथल गए. दुर्घटना से पहले गाड़ी रितेश चला रहा था लेकिन हादसे के ठीक पहले रितेश कार रोककर कुछ समान लेने चला गया और कार ड्राइविंग सीट पर दीक्षा बैठ गई.

दिल्ली: कार हादसे में दो छात्रों की मौत, एयरबैग ने बचाई छात्राओं की जान

रितेश के मना करने के बाद भी वो ड्राइविंग सीट से नहीं हटी और फिर कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया. हादसे में राशि शर्मा, दीक्षा और ज्योसीता घायल हुई हैं. ज्योसीता मुम्बई की रहने वाली हैं. तीनों एमिटी से लॉ कर रही हैं. रितेश सोनीपत का रहने वाला था और वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था वहीं सिद्धार्थ एक अन्य कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था.

दोनों ही लड़के अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे. रितेश की मां सोनीपत में बुटीक चलाती हैं. आगे बैठी दोनों लड़कियां एयरबैग के कारण बच गईं जबकि तीसरी लड़की दोनों लड़कों के बीच में बैठी थी और उसे कॉलरबोन में फ्रैक्चर हुआ है.

पुलिस ने कार से शराब की बोतल भी बरामद की है. इस मामले में दीक्षा के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में पता चला है कि दीक्षा के पास लर्निंग लाइसेंस था जिसकी मियाद खत्म हो चुकी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget