एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: भारतीय युवा मोर्चा धर्मशाला में लगाएगी 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जो पार्टी के जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर व्याख्यान भी देंगे.

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला में 13-15 मई को अपने पदाधिकारियों की 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यूथ विंग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्षों और हर राज्य के एक महासचिव को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मिलने, बातचीत करने और मार्गदर्शन लेने का अवसर मिलेगा. तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  करेंगे, जो पार्टी के जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर व्याख्यान भी देंगे. पार्टी अध्यक्ष नड्डा “सुशासन पत्रिका” नामक पत्रिका का भी विमोचन करेंगे.

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विनय सहस्रबुद्धे, मुरलीधर राव, अमित मालवीय, संबित पात्रा सहित बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता अपने अनुभव साझा करेंगे और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल की विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या मोदी सरकार (Modi Government) की उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगे.

इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को अपने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से सीखने और पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. समापन सत्र बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव बीएल संतोष द्वारा लिया जाएगा जो वर्तमान परिदृश्य में भाजयुमो की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे. इसके पश्चात एक प्रश्नोत्तर सत्र होगा जिसमें उपस्थित पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं से सीधे बात कर सकेंगे.

कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा– “देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवा शक्ति को सही दिशा और सही प्रेरणा देना अति आवश्यक है. यह हमारे देश के जनसांख्यिकीय लाभांश को भुनाने का एकमात्र तरीका है. भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार देश हित में कार्य करने के लिए और अधिक अनुशासित और समर्पित बनाएंगे.”

ये भी पढ़ेंः-

Jammu Kashmir: बडगाम में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

UP News: डीजी इंटेलिजेंस डीएस चौहान को मिला उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget