एक्सप्लोरर

'Akhilesh Yadav को इतिहास नहीं पता, तोते की तरह रटकर बोल देते हैं', जिन्ना वाले बयान पर Asaduddin Owaisi का हमला

Owaisi Attacks Akhilesh: पटेल की जिन्ना से तुलना को लेकर ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश को कोई अंगूठा छाप कुछ लिखकर दे देता है और वो बोल देते हैं.

Uttar Pradesh Assembly Elections: AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला है. सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना को लेकर ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा सुप्रीमो को एमेच्योर बताते हुए कहा कि कोई अंगूठा छाप उन्हें कुछ लिखकर दे देता है और वो बोल देते हैं. उन्हें इतिहास नहीं बता. भारत के टुकड़े जिन्ना ने कराए, ये अखिलेश नहीं जानते. ओवैसी ने देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें देश का इतिहास नहीं पता. वह तोते की तरह रट लेते हैं और बोल देते हैं. 

गौरतलब है कि सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने संबंधी बयान को लेकर अखिलेश यादव के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया गया है. अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की है. स्थानीय अधिवक्ता वीरेंद्र पाल गुप्ता की ओर से दाखिल किए गए इस परिवाद में कहा गया है कि वह एक राष्ट्रभक्त नागरिक हैं और आजादी में भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर का भाव रखते हैं. अर्जी में कहा गया है कि मोहम्मद अली जिन्ना कांग्रेस में रहते हुए भी कभी राष्ट्रीय आंदोलन के सक्रिय किरदार नहीं रहे.

अधिवक्ता ने बाद में बताया कि 1913 में जिन्ना कांग्रेस छोड़कर मुस्लिम लीग में शामिल हो गए और समय गुजरने के साथ ही जिन्ना ने अलग पाकिस्तान की मांग कर दी थी और वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति के लिए सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने वाला बयान मानहानिकारक है, जो राष्ट्रीयता का अपमान है. उन्होंने कहा कि इस बयान से विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच सौहार्द में विघ्न पड़ सकता है और यह बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है.

यादव ने 31 अक्टूबर को मोहम्मद अली जिन्ना की भारत की आजादी के लिए उनके योगदान की सराहना की थी. सपा प्रमुख ने कहा था, ''सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की, और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे."

ओपी राजभर ने भी दिया था जिन्ना पर बयान

वाराणसी में बुधवार को राजभर ने कहा था कि देश का पहला प्रधानमंत्री जिन्ना को बना दिया होता तो देश का बंटवारा ही नहीं होता." उन्होंने कहा "जिन्ना को देश का प्रधानमंत्री बना दिया होता, इस बात को लेकर आडवाणी जी के विचार पढ़िए, अटल जी के विचार को पढ़िए, जो देश के शुभचिंतक है उनके विचारों को पढ़िए. वह उनकी तारीफ क्यों करते हैं?" राजभर की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन किया है.

ये भी पढ़ें
 
Yogi Government Initiative: योगी सरकार का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी भी होगी अब अनुकंपा नौकरी की हकदार
अंग्रेजी में MA करने के बाद नहीं मिली नौकरी तो बेचने लगी चाय, मिलिए 'MA इंग्लिश चायवाली' टुकटुकी से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget