एक्सप्लोरर

Nawab Malik पर Amruta Fadnavis का हल्ला बोल, कानूनी नोटिस भेजकर कहा- माफी मांगें या फिर एक्शन झेलें

Nawab Malik: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है. ट्वीट के जरिए परिवार का नाम खराब करने के मामले में अमृता फडणवीस ने मलिक को यह नोटिस भेजा है. 

Nawab Malik Tweets: महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री नवाब मलिक के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. देवेंद्र फडणवीस की पत्नी भी लगातार मलिक पर हमलावर हैं. देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है. ट्वीट के जरिए परिवार का नाम खराब करने के मामले में अमृता फडणवीस ने मलिक को यह नोटिस भेजा है. 

अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने नवाब मलिक पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट में लिखा, नवाब मलिक ने कई भ्रमित करने वाले, आपत्तिजनक और गंदे ट्वीट किए, जिसमें कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं. यहां मानहानि का नोटिस है, जिसमें आईपीसी के कुछ प्रावधानों के तहत आपराधिक जांच शामिल है. या तो वे 48 घंटों में इन ट्वीट्स को बिना शर्त डिलीट करें या फिर एक्शन के लिए तैयार रहें. 

इससे पहले मंगलवार को अमृता फडणवीस ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, बिगड़े नवाब ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स, प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स,
प्रेस कॉन्फ़्रेन्स पर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स बुलाई, लेकिन हर बार झूठ और मक्कारी की ही बाते हमें सुनाई, लक्ष्य इनका एक ही है,मेरे भई, बचाना है इन्हें अपना जमाई और काली कमाई!

बता दें कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के बीच तकरार जारी है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जाली नोट मामले को दबाने और भ्रष्ट पृष्ठभूमि के लोगों को सरकार में जगह देने का आरोप लगाया था. वहीं पूर्व सीएम ने भी मलिक के परिवार पर वर्ष 1993 के सिलसिलेवार धमाके के दो दोषियों के साथ संदिग्ध भूमि सौदा करने का आरोप लगाया था. हालांकि, मलिक ने इन आरोपों का खंडन किया है. दोनों नेताओं की तकरार पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि मलिक ने गुस्से में आरोप लगाए थे लेकिन अब ये आरोप-प्रत्यारोप रुकना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Mahrashtra में Fadnavis Vs Malik, Sanjay Raut बोले- मंत्री ने गुस्से में आरोप लगाए, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप रुकने चाहिए

Sanjay Raut Met Sharad Pawar: वसूली मामले को लेकर सियासत गरम, शरद पवार से मिले संजय राउत, जानें क्या हुई चर्चा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget