एक्सप्लोरर

दिल्ली: निर्भया के दोषियों से तिहाड़ प्रशासन ने पूछा- आखिरी बार परिवार से कब मिलोगे?

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी होनी है. उनकी फांसी से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से गुनहगारों से पूछा गया है कि अंतिम बार परिवार से कब मिलना पसंद करेंगे ?

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के दोषियों की जैसे-जैसे फांसी का वक्त करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल अधिकारियों की तैयारियां भी तेज होने लगी हैं. इसी क्रम में जेल प्रशासन ने चारों दोषियों को पत्र लिखा है. जेल प्रशासन ये जानना चाहता है कि चारों दोषी क्या आखिरी बार अपने परिवार से मिलना चाहेंगे ?

जेल अधिकारियों ने पत्र लिखकर मांगी राय

दिल्ली कोर्ट ने 17 फरवरी को नया वारंट तीसरी बार जारी किया था. जिसमें 3 मार्च सुबह 6 बजे चारों की फांसी की सजा तय की. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल अधिकारी चारों से अंतिम बार अपने परिवार से मिलने की इच्छा के बारे में राय पूछी है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुकेश और पवन को बताया गया कि उन्होंने अपने परिवार से 1 फरवरी को डेथ वारंट से पहले ही मुलाकात कर ली है. लिहाजा अक्षय और विनय से परिवार से मुलाकात का समय बताने के बारे में पूछा गया है.

विनय ने कोर्ट में इलाज की लगाई गुहार

निर्भया का एक गुनहगार विनय शर्मा ने कोर्ट में याचिका देकर अपनी बीमारी का हवाला दिया है. उसके वकील एपी सिंह ने कोर्ट को बताया था कि विनय मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है. बीमारी के चलते कैदी विनय अपने परिवार और वकील को भी पहचानने में असमर्थ है. उसके वकील का दावा है कि जेल में पिछली बार उससे मुलाकात के दौरान पता चला कि उसके पांव में फ्रैक्चर है. इसलिए जख्मी विनय को इलाज की जरूरत है. उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई कि अदालत जेल अधिकारियों को विनय के लिए उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधा पहुंचाने का आदेश दे. इस पर कोर्ट ने जेल अधिकारियों से विनय शर्मा की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी थी.

हिंदुस्तान शिखर समागम: अखिलेश यादव बोले- हम CAA के खिलाफ, NPR का फॉर्म नहीं भरेंगे

शाहीन बाग अपडेट: वार्ताकारों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कहा- अपने दिल-दिमाग से सोच कर लें फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget